ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नियोजित शिक्षकों की हड़ताल को लेकर विपक्ष का हंगामा, विधानसभा के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी

PATNA : बिहार में शिक्षकों की हड़ताल के मुद्दे पर बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष के विधायक सरकार के खिल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शिक्षकों की हड़ताल के मुद्दे पर बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष के विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करते नजर आए हैं. आरजेडी के साथ-साथ भाकपा माले के विधायकों ने हाथों में प्ले कार्ड लेकर नियोजित शिक्षकों के समर्थन में नारेबाजी की है.



विपक्ष ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि आंदोलनरत शिक्षकों को समान काम समान वेतन का लाभ दिया जाए. नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के कारण राज्य में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है. इसको लेकर विपक्ष आज विधानसभा में सरकार को घेरने की रणनीति के साथ उतरा है.

राजद कांग्रेस वामदल के विधायकों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया है. समान काम के बदले समान वेतन की मांग कर रहे आंदोलनकारी शिक्षकों पर सरकार के कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन जारी है.

इसको भी पढ़ें: CM नीतीश ने विधायकों से पूछा सदन में कोई पॉर्न साइट देखता है क्या

टैग्स