ब्रेकिंग
AI से बदलेगा बिहार का भविष्य: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया सरकार विजन, उद्योग, IT हब, गंगा एक्सप्रेसवे से लेकर और भी बहुत कुछ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक का दावा- पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, अभिजीत दीपके को इस बात का सता रहा डरपेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर गरम हुए तेजस्वी यादव, डबल इंजन सरकार को जमकर सुनायासम्राट चौधरी ने हरे गमछे वालों को हड़काया ! कहा- AI जेनरेटेड कैमरे को सिर्फ एक बार कहना है- हरे गमछे वाले खोजिए, फिर तो....Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीAI से बदलेगा बिहार का भविष्य: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया सरकार विजन, उद्योग, IT हब, गंगा एक्सप्रेसवे से लेकर और भी बहुत कुछ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक का दावा- पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, अभिजीत दीपके को इस बात का सता रहा डरपेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर गरम हुए तेजस्वी यादव, डबल इंजन सरकार को जमकर सुनायासम्राट चौधरी ने हरे गमछे वालों को हड़काया ! कहा- AI जेनरेटेड कैमरे को सिर्फ एक बार कहना है- हरे गमछे वाले खोजिए, फिर तो....Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरी

नीतीश सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी, महागठबंधन को भरोसा.. मांझी और सहनी रंग दिखाएंगे

PATNA : आज शपथग्रहण के साथ ही बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बन जाएगी. लेकिन एनडीए की नई सरकार में दो नए घटक दल भी नजर आएंगे. अब तक बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू ही सरकार चलाती रही

नीतीश सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी, महागठबंधन को भरोसा.. मांझी और सहनी रंग दिखाएंगे
Anamika
3 मिनट

PATNA : आज शपथग्रहण के साथ ही बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बन जाएगी. लेकिन एनडीए की नई सरकार में दो नए घटक दल भी नजर आएंगे. अब तक बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू ही सरकार चलाती रही है लेकिन इस बार इस सरकार में जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी भी शामिल रहेगी. ऐसे में महागठबंधन की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि नीतीश सरकार अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी.

महागठबंधन में शामिल दो बड़े घटक दल राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का दावा है कि नीतीश कुमार अपनी नई सरकार के 5 साल पूरे नहीं कर पाएंगे. कांग्रेस सांसद डॉक्टर अखिलेश सिंह की मानें तो बिहार में बनने वाली नई सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी जबकि आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा को भरोसा है कि नीतीश सरकार का सफर बीच में ही थम जाएगा. मनोज झा की माने तो नीतीश कुमार को मिला बहुमत बेहद कमजोर है और इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी उन पर लगातार दबाव बनाकर चलेगी. बीजेपी के दबाव में नीतीश कैबिनेट कितना चलता है यह तो वक्त बताएगा.

महागठबंधन के इस भरोसे के पीछे मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी भी बड़ी वजह हैं. आरजेडी को ऐसा लगता है कि सहनी और मांझी देर सवेर अपना रंग जरूर दिखाएंगे. जबकि कांग्रेस ने  एक बार फिर से स्पष्ट किया है कि वह सहनी या मांझी दोनों में से किसी को महागठबंधन में मिलाने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं.

कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह की मानें तो दोनों को महागठबंधन में लाने के लिए उनकी पार्टी कोई प्रयास नहीं कर रही है. अखिलेश सिंह ने कहा है कि हमारा मकसद एनडीए सरकार को गिराना या फिर उसके किसी भी घटक दल को अपनी तरफ करना नहीं है लेकिन इस बात करें पूरी उम्मीद है कि नीतीश सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी.

टैग्स