ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

पटना में फायरिंग को लेकर तेजस्वी के बयान पर नीतीश के नेता ने किया पलटवार, कहा..नरसंहार तो नहीं ना हो रहा है

बलियावी ने कहा कि तेजस्वी को बिहार के विकास से कुछ लेना-देना नहीं है। उनका एक सूत्री कार्यक्रम है कि वो सीएम कैसे बन जाए? जिस व्यक्ति को सिर्फ खुद का एजेंडा हो, जनता का कोई एजेंडा ना हो तो वह कुछ भी बोल सकता है।

bihar
अपना चेकअप कराये तेजस्वी यादव
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: पटना में नेता प्रतिपक्ष और मंत्री के आवास के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि VVIP इलाके में सरेआम फायरिंग की जा रही है। बताइए क्या स्थिति बिहार की हो गई है। 2005 से पहले ऐसे होता था जी? तेजस्वी के इस बयान का जेडीयू नेता ने पलटवार किया है। 


अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि नरसंहार तो नहीं ना हो रहा है। तेजस्वी यादव को उस दिन को याद रखना चाहिए जब बिहार नरसंहार से पहचाना जाता था। उस बिहार में आज यदि क्राइम होता है तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। जिन अपराधियों ने फायरिंग की उसे पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा। 


नीतीश कुमार को बीमार होने की बात करने वाले तेजस्वी यादव पहले अपना चेकअप कराए। बलियावी ने कहा कि जिसका अपना कोई स्वास्थ्य ही नहीं है, केवल स्वार्थ है..वो नीतीश कुमार की स्वास्थ्य की बात करता हैं। वो हमारे नेता पर क्या बोलेंगे? पहले तेजस्वी यादव अपना चेकअप कराए। 


बलियावी ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार के विकास से कुछ लेना-देना नहीं है। उनका एक सूत्री कार्यक्रम है कि वो सीएम कैसे बन जाए? जिस व्यक्ति को सिर्फ खुद का एजेंडा हो, जनता का कोई एजेंडा ना हो तो वह कुछ भी बोल सकता है। JDU नेता ने कहा कि सत्ता के सौदागरों के मनसूबे ध्वस्त दिख रहे हैं, जब नीतीश के विकास के सामने टिक नहीं पा रहे हैं तो स्वास्थ्य की बात कर रहे हैं। नीतीश कुमार के विकास के मॉडल के सामने सत्ता के सौदागरों का मनसूबे ध्वस्त हो गया हैं।