ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Politics: बी. पी. मंडल की जयंती पर राजकीय समारोह, सीएम नीतीश कुमार समेत मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बी. पी. मंडल की जयंती पर राजकीय समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बी. पी. मंडल बिहार के प्रमुख समाजसेवी थे।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बी. पी. मंडल की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वर्गीय बी. पी. मंडल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


दरअसल, स्वर्गीय बी. पी. मंडल बिहार के प्रमुख समाजसेवकों और राजनेताओं में से एक थे। बिहार सरकार प्रतिवर्ष उनकी जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाती है। ऐसे में सोमवार को उनकी जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।


निर्धारित समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ साथ कई मंत्री राजकीय समारोह में शामिल होंने के लिए स्वर्गीय बी. पी. मंडल की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम के साथ साथ वहां मौजूद नेताओं ने बी. पी. मंडल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


बता दें कि इससे पहले रविवार को खबर आई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब हो गई है। ऐसे में रविवार को सीएम के जो भी कार्यक्रम तय थे उन्हें ऐन वक्त पर स्थगित कर दिया गया था। ऐसी बात सामने आ रही थी कि मुख्यमंत्री की तबीयत नासाज है, इस लिए वह किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता