ब्रेकिंग
पार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियत

नीतीश कुमार को पता ही नहीं कि बिहार के 18 मंत्रियों पर मुकदमा है, पत्रकारों से बोले- हमको भी जानकारी दीजियेगा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा है. नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी न

नीतीश कुमार को पता ही नहीं कि बिहार के 18 मंत्रियों पर मुकदमा है, पत्रकारों से बोले- हमको भी जानकारी दीजियेगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा है. नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं. ये पत्रकार लोग देखें और कोई जानकारी मिले तो उन्हें भी बतायें.


क्या है मामला
दरअसल सामाजिक संस्था एडीआर ने बिहार के मंत्रियों को लेकर आंकड़े जारी किये हैं. एडीआर ने दावा किया कि नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. बिहार सरकार में शामिल 14 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक आरोपों हैं. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के 57 प्रतिशत मंत्री, जेडीयू के 27 प्रतिशत मंत्री आपराधिक मामलों के आरोपी हैं. इसके अलावा वीआईपी पार्टी के एकमात्र मंत्री मुकेश सहनी और हम के संतोष कुमार सुमन पर भी आपराधिक मामला दर्ज है.


नीतीश बोले- मुझे तो पता ही नहीं
शुक्रवार को पत्रकारों ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा कि उनके 18 मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा है. नीतीश कुमार पत्रकारों से बोले “आपलोग न देखियेगा किस पर क्या मामला है. पूरा देखिये. हमने नहीं देखा है. अगर ऐसी बात होगी तो हमको भी जरा बताइयेगा. हमको भी जानकारी दीजियेगा. ऐसा तो नहीं लग रहा है कोई.”


नीतीश के कई मंत्रियों पर है मुकदमा
वैसे नीतीश कुमार को भले ही पता नहीं हो, उनके कई मंत्रियों पर संगीन मामलों के मुकदमे चल रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक जमा खान को जेडीयू में शामिल कर उन्हें मंत्री बनाया है. जमा खान पर हत्या के प्रयास से लेकर आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे चल रहे हैं. नीतीश सरकार में एक और मंत्री नीरज कुमार बबलू पर भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा है. ऐसे कई मंत्री हैं जिन्होंने अपने शपथ पत्र में अपने उपर चल रहे आपराधिक मुकदमों की जानकारी दी है 

टैग्स