ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत ठीक नहीं, पटना में होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ने के कारण पटना में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इनमें 328.52 करोड़ की बिजली आधुनिकीकरण परियोजना शामिल थी।

CM Nitish Kumar
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण रविवार को पटना में आयोजित सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आज राजधानी पटना के 6 स्थानों पर करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और कार्यारंभ करने वाले थे। उनका मुख्य कार्यक्रम आज दोपहर साढ़े तीन बजे निर्धारित था।


इन योजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण योजना 328.52 करोड़ रुपये की बिजली आधुनिकीकरण परियोजना है। इस परियोजना के तहत शहर के लगभग 600 किलोमीटर से अधिक बिजली तारों को भूमिगत किया जाएगा, जिससे शहर में बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेगी। इसके साथ ही चार नए विद्युत उपकेंद्रों का भी निर्माण किया जाना है।


कार्यक्रम का आयोजन डाकबंगला चौराहा पर होना था। पहले चरण में डाकबंगला, फ्रेजर रोड, पटना जंक्शन, गांधी मैदान, एसपी वर्मा रोड, जमाल रोड और एग्जीबिशन रोड जैसे प्रमुख इलाकों में भूमिगत बिजली व्यवस्था का कार्य किया जाएगा। यह परियोजना दो वर्षों में पूरी की जाएगी। 


इसके साथ ही अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास शामिल था। इन परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान की थी। फिलहाल उनकी तबीयत अस्वस्थ होने के कारण सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता