ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'नीतीश कुमार हैं बिहार में सबसे बड़ा चेहरा, दो-तीन दिनों में एनडीए में एंट्री का ऐलान कर सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा'

PATNA : बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. जाहिर है बिहार की सियासी सरगर्मी और तेज हो गई है. राजनीतिक दलों के अंदर खाने फैसले लेने की बेचैनी अब दिखने लगी है. माना

'नीतीश कुमार हैं बिहार में सबसे बड़ा चेहरा, दो-तीन दिनों में एनडीए में एंट्री का ऐलान कर सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा'
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. जाहिर है बिहार की सियासी सरगर्मी और तेज हो गई है. राजनीतिक दलों के अंदर खाने फैसले लेने की बेचैनी अब दिखने लगी है. माना जा रहा है कि बिहार की सियासत से जुड़ा हुआ हर सस्पेंस अब 2 से 3 दिनों में खत्म हो सकता है. महागठबंधन में तेजस्वी यादव का नेतृत्व करने से इंकार कर चुके रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन छोड़ चुके हैं और किसी भी वक्त इसका औपचारिक एलान कर सकते हैं. 


रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने कहा है कि जैसे पूरी दुनिया कोरोना महामारी से ग्रस्त है वैसे ही महागठबंधन महामारी का शिकार है. एनडीए में जाने के सवाल पर माधव आनंद ने कहा एनडीए के नेताओं से लगातार हमारी बातचीत चल रही है. हमने तकरीबन सब कुछ फाइनल कर लिया है और दो-तीन दिनों में हम इसकी घोषणा कर देंगे. 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में सबसे मजबूत चेहरा है इसमें कोई शक नहीं है. हम भी समय-समय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अच्छे कामों की तारीफ करते रहे हैं. आपको बता दें कि दो दिन पहले रालोसपा की आपात बैठक में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था तेजस्वी यादव के पीछे खड़े होकर बिहार का विकास संभव नहीं है. नीतीश कुमार के मुकाबले तेजस्वी महागठबंधन का चेहरा नहीं हो सकते. तभी यह मान लिया गया था कि उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन छोड़ने जा रहे हैं.

टैग्स