ब्रेकिंग
बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...

नीतीश के गृह जिले में जेडीयू औऱ शराब का कॉकटेल: जदयू का विधानसभा प्रभारी नशे में टल्ली होकर नंगा घूमा, जमकर मचाया उत्पात

PATNA: शराबबंदी वाले सूबे में समाज सुधार करने निकले नीतीश कुमार के गृह जिले में ही एक बार शराब का सच सामने आ गया. जेडीयू का एक नेता ने शराब के नशे में चूर होकर अपने कपड़े उतार फेंक

नीतीश के गृह जिले में जेडीयू औऱ शराब का कॉकटेल: जदयू का विधानसभा प्रभारी नशे में टल्ली होकर नंगा घूमा, जमकर मचाया उत्पात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: शराबबंदी वाले सूबे में समाज सुधार करने निकले नीतीश कुमार के गृह जिले में ही एक बार शराब का सच सामने आ गया. जेडीयू का एक नेता ने शराब के नशे में चूर होकर अपने कपड़े उतार फेंके. नंगे होकर उसने जमकर उत्पात मचाया. अपने भाई को ही गालियां दी. हद तो तब हुई जब उसने मवेशियों के पानी पीने के लिए जमा किये गये पानी में अपना सर डाल दिया. गांव के लोगों ने त्रस्त होकर पुलिस को खबर किया. तब पुलिस ने आकर उसे नंगी हालत में ही गिरफ्तार किया. पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो गया है। 


जेडीयू नेता का समाज सुधार

जेडीयू नेता के समाज सुधार का ये कारनामा नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है. जगदीशपुर के जेडीयू नेता जयप्रकाश प्रसाद उर्फ कालू का नंगे होकर उत्पात मचाते वीडियो वायरल हो गया है. जेडीयू के इस्लामपुर प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम ने स्वीकार किया कि ये वीडियो इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा जदयू प्रभारी जयप्रकाश प्रसाद उर्फ कालू का है. जयप्रकाश उर्फ कालू पिछले कई सालों से विधानसभा प्रभारी के तौर पर पार्टी के लिए काम कर रहा है. 


जेडीयू के विधानसभा प्रभारी का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें जयप्रकाश प्रसाद शराब के नशे में नंगा खड़ा होकर घूम रहा है. इसी दौरान वह अपने भाई को ही गालियां देता दिख रहा है. बाद में वह मवेशियों के पानी पीने के लिए बनाये गये नाद में अपना सिर डूबो देता है. नाद में पानी भरा था. जयप्रकाश उर्फ कालू के उत्पात से त्रस्त होकर गांव वालों ने ही पुलिस को खबर दी तब पुलिस ने उसे नंगी हालत में ही गिरफ्तार किया. 


घटना के बारे में पूछे जाने पर इस्लामपुर थानेदार चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि जगदीशपुर गांव में एक् युवक शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और गांव में पहुंच कर जयप्रकाश प्रसाद नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानेदार ने बताया कि गिरफ्तारी के समय उसके बदन पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था यानि वह नंगा घूम रहा था. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसकी  मेडिकल जांच कराई जिसमें वह शराब के नशे में पाया गया. इसके बाद उसके खिलाफ FIR दर्ज की गयी है.