ब्रेकिंग
RTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

नीतीश के घर में आग लगाने यात्रा पर निकले हैंLJP के चिराग? हर रोज सरकार की विफलता की उठा रहे सवाल

PATNA: बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान नीतीश कुमार के घर में आग लगा रहे हैं. चिराग पासवान ने आज नीतीश सरकार के स्टैंड के खिलाफ जाकर नियो

FirstBihar
Anurag Goel
4 मिनट

PATNA: बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान नीतीश कुमार के घर में आग लगा रहे हैं. चिराग पासवान ने आज नीतीश सरकार के स्टैंड के खिलाफ जाकर नियोजित शिक्षकों का समर्थन करने का एलान कर दिया. पिछले दो दिनों से यात्रा पर निकले चिराग पासवान हर रोज सराकर के खिलाफ बयान दे रहे हैं. लेकिन महागठबंधन पर चुप्पी साध रखी है.


आखिरकार चाहते क्या हैं चिराग पासवान

अपनी यात्रा पर निकले चिराग पासवान ने आज नियोजित शिक्षकों के मामले में सरकार को फंसा दिया. शिवहर में चिराग पासवान ने कहा कि वे नियोजित शिक्षकों की मांग का समर्थन करते हैं. उन्हें समान काम के बदले समान वेतन मिलना ही चाहिये. चिराग ने हड़ताल कर रहे नियोजित शिक्षकों पर सरकार की कार्रवाई का भी विरोध किया. 

नियोजित शिक्षकों के मसले पर चिराग का ये स्टैंड नीतीश कुमार ही नहीं बल्कि बीजेपी के स्टैंड के बिल्कुल विपरीत है. नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों की तरह वेतन दे पाना सरकार के लिए संभव नहीं है. लेकिन चिराग ने आज उन्हें समान काम के लिए समान वेतन देने की बात अपने अगले घोषणा पत्र में शामिल करने का एलान कर दिया. सवाल ये उठ रहा है कि क्या अगले चुनाव के बाद चिराग पासवान नीतीश कुमार से भी ज्यादा पावरफुल हो जायेंगे.


सरकार के कामकाज पर चिराग लगातार उठा रहे हैं सवाल

नियोजित शिक्षकों के मामले पर ही नहीं बल्कि दूसरे मामलों में भी चिराग पासवान सरकार पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. शुक्रवार को हाजीपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चिराग पासवान ने पुलिस के नंबर 100 पर तल्ख टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ज्यादातर जिलों में 100 नंबर खराब है. जहां नंबर चालू है वहां कोई फोन नहीं उठाता. अगर गलती से कोई फोन उठा भी ले तो मदद मांगने वाले के पास नहीं पहुंचता. 

यात्रा के अपनी सभाओं में चिराग पासवान बिहार में ऐसा माहौल बनाने का एलान कर रहे हैं जहां रोजगार से लेकर इलाज के लिए लोगों को बाहर नहीं जाना पड़े. चिराग के मुताबिक बिहारी रोजगार और इलाज के लिए सूबे से बाहर जाकर धक्के खा रहे हैं. एलजेपी के चिराग ऐसा बिहार बनायेंगे जहां बिहारियों को राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. रोजगार और इलाज की बदहाली का मुद्दा उठाकर चिराग पासवान बिना नाम लिये ही नीतीश पर निशाना साध रहे हैं.


महागठबंधन पर चिराग की रहस्यमय चुप्पी

चिराग पासवान शुक्रवार को हाजीपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. पत्रकारों ने पूछा कि तेजस्वी यादव ने उनकी यात्रा को फ्लॉप करार दिया है. जवाब में चिराग बोले “ तेजस्वी यादव उनके छोटे भाई की तरह हैं. अगर वे गाली भी देंगे तो मैं चुपचाप सुन लूंगा. मैं उनका जवाब नहीं दूंगा.”

दो दिनों की यात्रा में चिराग पासवान ने RJD के खिलाफ कुछ नहीं बोला है. इससे चर्चाओं का बाजार गर्म है. हालांकि चिराग पासवान बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने की बात कह रहे हैं लेकिन दूसरी ओर सरकार की नीतियों पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं. ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि उनके इरादे क्या हैं.