ब्रेकिंग
मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातमांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात

नीतीश के कैंपेन सांग पर आरजेडी का तंज-‘कोई ऐसा सगा नहीं...ये गाना ज्यादा प्रचलित है’

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल रोज नये नारे, पोस्टर और कैंपेन सांग लांच कर रहे हैं। जेडीयू ने सबसे पहले अपना कैंपेन सांग लांच कर दिया है-‘

नीतीश के कैंपेन सांग पर आरजेडी का तंज-‘कोई ऐसा सगा नहीं...ये गाना ज्यादा प्रचलित है’
Abhishek Mishra
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल रोज नये नारे, पोस्टर और कैंपेन सांग लांच कर रहे हैं। जेडीयू ने सबसे पहले अपना कैंपेन सांग लांच कर दिया है-‘बही विकास के बयार इहां, फिर चाहि इहे सरकार। हमें गर्व हैं अपने बढ़ते बिहार पर।’ जेडीयू ने इस कैंपने सांग को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। इस पर आरजेडी ने तंज कसा है। 

आरजेडी प्रवक्ता भाई विरेन्द्र ने कहा कि बिहार में एक हीं गाना सबसे ज्यादा प्रचलित है। ‘कोई ऐसा सगा नहीं जिसको नीतीश ने ठगा नहीं’। भाई विरेन्द्र ने कहा कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकना है जिसने 57 से ज्यादा घोटाले किये हैं। नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं। उनका बिहार से सफाया करना है।

 बिहार के लोगों ने तय कर लिया है महागठबंधन की सरकार बनानी है तेजस्वी को सीएम बनाना है। बिहार के लोग अब गाने से लुभाने वाली नहीं है। भाई विरेन्द्र ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को काम नहीं मिला। किसानों के खेतों में पानी नहीं मिला। इसलिए हमने कृषि बिल का विरोध किया। हम सड़क पर उतरेंगे। सुशील मोदी के पास खेती की जमीन नहीं है उनको किसानों से क्या लेना देना। पटना जब बाढ़ में डूब जाता है तो वे हाफ पैंट पहनकर भाग जाते हैं।