ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, मुजफ्फरपुर में रेवा घाट बांध का अधिकारियों ने किया निरीक्षणNTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक का खून से सना मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीBIHAR NEWS : बिहार में आने वाली है तबाही ! नेपाल में हुआ डैम ब्लास्ट , इन जिलों में हाई अलर्ट, NDRF-SDRF तैयारप्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शवपत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकनेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, मुजफ्फरपुर में रेवा घाट बांध का अधिकारियों ने किया निरीक्षणNTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक का खून से सना मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीBIHAR NEWS : बिहार में आने वाली है तबाही ! नेपाल में हुआ डैम ब्लास्ट , इन जिलों में हाई अलर्ट, NDRF-SDRF तैयारप्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शवपत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, बदला समय, बजट सत्र समेत कई एजेंडे पर लग सकती है मुहर

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र शुरू होने के पहले आज सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करेंगे। ये बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी। इस मीटिंग में बिहार विधानमंडल के ब

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, बदला समय, बजट सत्र समेत कई एजेंडे पर लग सकती है मुहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र शुरू होने के पहले आज सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करेंगे। ये बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी। इस मीटिंग में बिहार विधानमंडल के बजट सत्र समेत कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है। यह बैठक लगभग 13 दिनों के बाद होने जा रहा है। इस बार के कैबिनेट बैठक के समय में भी बदलाव किया गया है।  यह बैठक सुबह 11:30 बजे से ही शुरू हो जाएगी। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं।  इस बार काफी लबें अंतराल के बाद उनके कैबिनेट की बैठक हो रही है। सीएम नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट बैठक 13 जनवरी को हुई थी।  इसके बाद अब आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गयी है। इसके बाद कल से  सीएम को वापस से अपने समाधान यात्रा पर निकला है और 15 फरवरी तक लगातार इनकी यात्रा चलेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए आज यह कैबिनेट बैठक बुलाई गई है।  इसमें आगामी बजट सत्र समेत कई एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। 


समाधान यात्रा शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट की बैठक करेंगे. इस बैठक में भी कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर मुहर लग सकती है कैबिनेट की बैठक के समय में भी बदलाव किया गया है। अब 11:30 बजे से ही कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक को लेकर संबंधित विभाग को तैयारियों के लिए निर्देश दिया गया है। 


आपको बताते चलें कि, अगले महीने बिहार विधानमंडल का बजट सत्र भी शुरू होना है। इस लिहाजा उस पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा भी कई एजेंडे पर कैबिनेट की स्वीकृति होगी। युवाओं को सरकार नौकरी और रोजगार पर भी मुहर लग सकती है। हालांकि, अंतिम रूप से कुछ डिसीजन होता है यह कैबिनेट की बैठक के बाद ही पता चलेगा।