ब्रेकिंग
भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानसुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, निहंग सिख ने कृपाण से किया अटैकपटना के 29 वार्डों की करीब 400 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, सड़क-नाला से लेकर सामुदायिक भवन तक होंगे कामआतंकवादियों की धमकी से डरकर पुलिसवाले ने छोड़ी ड्यूटी, हाई कोर्ट ने कहा..इस देश को भगवान ही बचाए‘सिर्फ कागजात नहीं बल्कि हिंदू विवाह में रीति-रिवाजों का प्रमाण भी जरूरी’, पटना हाईकोर्ट का अहम फैसलाभरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानसुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, निहंग सिख ने कृपाण से किया अटैकपटना के 29 वार्डों की करीब 400 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, सड़क-नाला से लेकर सामुदायिक भवन तक होंगे कामआतंकवादियों की धमकी से डरकर पुलिसवाले ने छोड़ी ड्यूटी, हाई कोर्ट ने कहा..इस देश को भगवान ही बचाए‘सिर्फ कागजात नहीं बल्कि हिंदू विवाह में रीति-रिवाजों का प्रमाण भी जरूरी’, पटना हाईकोर्ट का अहम फैसला

बीजेपी के मंत्री जीवेश मिश्रा बोले-चिराग पासवान NDA में हैं, पहले भी थे, आगे भी रहेंगे

MUZAFFARPUR: बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री जीवेश मिश्रा ने लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है. जीवेश मिश्रा ने कहा कि चिराग पासवान अभी भी एऩडीए में हैं. गौरतलब ह

बीजेपी के मंत्री जीवेश मिश्रा बोले-चिराग पासवान NDA में हैं, पहले भी थे, आगे भी रहेंगे
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री जीवेश मिश्रा ने लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है. जीवेश मिश्रा ने कहा कि चिराग पासवान अभी भी एऩडीए में हैं. गौरतलब है कि चिराग को एनडीए से बाहर करने के लिए जेडीयू ने सारा जोर लगा दिया है. लेकिन बीजेपी के तेवर कुछ और ही नजर आ रहे हैं.

जीवेश मिश्रा का बयान
बिहार सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा से मुजफ्फरपुर में मीडिया ने चिराग पासवान को लेकर सवाल पूछा. जीवेश मिश्रा बोले-चिराग पासवान पहले भी एनडीए में थे, आज भी एनडीए में है. हां, बिहार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एनडीए से अलग होकर चुनाव लडने का फैसला लिया था. लेकिन वे केंद्र में एनडीए का हिस्सा है. पत्रकारों ने पूछा कि क्या चिराग आगे भी एनडीए का हिस्सा रहेंगे. मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि इसे लेकर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा. जो फैसला आयेगा उसे पार्टी के कार्यकर्ता कबूल करेंगे. 

जीवेश मिश्रा के बयान से घमासान के आसार
चिराग पासवान को लेकर मंत्री जीवेश मिश्रा के बयान से एनडीए में घमासान के आसार हैं. दरअसल जेडीयू विधानसभा चुनाव में अपनी बर्बादी के लिए चिराग पासवान को जिम्मेवार बता रहा है. जेडीयू के नेता सार्वजनिक मंच से कह रहे हैं कि चिराग पासवान के कारण उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में इतनी कम सीटें आयीं. जानकार सूत्रों के मुताबिक जेडीयू बीजेपी पर लगातार दबाव बना रहा है कि चिराग पासवान को एनडीए से बाहर किया जाये.

हालांकि चिराग को लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. जेडीयू के तमाम दबाव के बावजूद बीजेपी का कोई नेता ये बोलने को तैयार नहीं है कि चिराग पासवान को एनडीए से बाहर किया जायेगा. बीजेपी के कई नेता ऑफ द रिकार्ड ये भी कह रहे हैं कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के अगले विस्तार में चिराग पासवान को जगह भी मिल सकती है. 

टैग्स