ब्रेकिंग
BPSC AEDO एग्जाम में बड़े खेल का खुलासा, परीक्षा से कुछ ही घंटे पहले तैयार हुई आंसर-की; AI का इस्तेमालबिहार में कैबिनेट विस्तार जल्द: दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रियों के नाम पर लगेगी फाइनल मुहरआज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निशांत कुमार: चंपारण से होगा नए राजनीतिक दौर का आगाज, जानिए.. मिनट टू मिनट कार्यक्रमBihar Weather Today: बिहार में फिर बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण में सताएगी उमस; उत्तर में बारिश के आसारसीवान में एक और एनकाउंटर, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया ढेरBPSC AEDO एग्जाम में बड़े खेल का खुलासा, परीक्षा से कुछ ही घंटे पहले तैयार हुई आंसर-की; AI का इस्तेमालबिहार में कैबिनेट विस्तार जल्द: दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रियों के नाम पर लगेगी फाइनल मुहरआज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निशांत कुमार: चंपारण से होगा नए राजनीतिक दौर का आगाज, जानिए.. मिनट टू मिनट कार्यक्रमBihar Weather Today: बिहार में फिर बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण में सताएगी उमस; उत्तर में बारिश के आसारसीवान में एक और एनकाउंटर, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया ढेर

आज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निशांत कुमार: चंपारण से होगा नए राजनीतिक दौर का आगाज, जानिए.. मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Bihar Politics: निशांत कुमार आज ‘सद्भाव यात्रा’ पर रवाना होंगे. वाल्मीकिनगर से उनकी पहली राजनीतिक यात्रा की शुरुआत होगी. उनकी इस यात्रा को बिहार की राजनीति में नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

आज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निशांत कुमार: चंपारण से होगा नए राजनीतिक दौर का आगाज, जानिए.. मिनट टू मिनट कार्यक्रम
निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज से एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जेडीयू से जुड़े नेता निशांत कुमार अपनी पहली ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकल रहे हैं। वे 3 मई को पटना से सड़क मार्ग के जरिए वाल्मीकिनगर पहुंचकर इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।


पटना से वाल्मीकिनगर के रास्ते में कई जगहों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, लौरिया और बगहा जैसे स्थानों पर कार्यकर्ता और समर्थक उनका अभिनंदन करेंगे। पिपराकोठी में वे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। शाम तक वाल्मीकिनगर पहुंचकर वे वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।


इसके बाद 4 मई की सुबह वे वाल्मीकिनगर से बेतिया पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस यात्रा में जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, संबंधित क्षेत्रों के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे।


जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पश्चिमी चंपारण की पावन धरती से शुरू हो रही यह यात्रा ऐतिहासिक है और इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। आम जनता में भी इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की कर्मभूमि से शुरू होने वाली यह यात्रा बिहार की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात करेगी। इससे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बढ़ेगा, संगठन मजबूत होगा और सामाजिक समरसता को नई दिशा मिलेगी।


निशांत कुमार ने संकल्प लिया है कि वे नीतीश कुमार की ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति को और मजबूत करेंगे और अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनकी सादगी, सहजता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच ने उन्हें कम समय में ही जनता के बीच एक नई उम्मीद के रूप में स्थापित कर दिया है।


मिनट टू मिनट कार्यक्रम

यात्रा के लिए आज 11 बजे जेडीयू कार्यालय से निकलेंगे निशांत

यात्रा के दौरान निशांत का कई जगह पर स्वागत होगा

बजरंग चौक (आवर ब्रिज) पर स्वागत, वैशाली जिला कार्यालय (जेल गेट के पास) स्वागत, सकरी चौक, मुजफ्फरपुर में स्वागत, महेंद्र चौक, मंगराही (पूर्वी चंपारण) स्वागत

4:00 बजे निशांत बेतिया में हरिवाटिका चौक पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण

4:15 बजे बाजार समिति में महेंद्र बैठा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे

04:45 बजे में लौरिया नंदनगढ़ में अशोक स्तंभ व बौद्ध स्थल का निरीक्षण

5:50 में बगहा अनुमंडल कार्यालय के पास आगमन, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

06:05 में  SSB कैंप के पास स्वागत

06:30 बजे में लक्ष्मीपुर गांव में जनजाति समाज से मुलाकात

7:15 बजे में बाबा कालेस्वरनाथ मंदिर दर्शन

7:25 बजे गंडक बैराज का निरीक्षण

08:15 बजे में पार्टी नेताओं से मुलाकात और रात्रि विश्राम


4 मई को सुबह 6 बजे ही निकलेंगे निशांत

सुबह 6  बजे वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी घूमेंगे

 इसके बाद महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे

10:30 बजे  नर देवी मंदिर दर्शन, 10:40 में वाल्मीकिनगर से बेतिया के लिए प्रस्थान

1 बजे बेतिया बापू सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें