ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश को घेरा, कहा- अपराध और भ्रष्टाचार की सरकार के रहते नहीं आएंगे बिहार में निवेशक

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि जब तक बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार वाली सरकार रहेगी तब तक कोई कोई निवेशक नह

नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश को घेरा, कहा- अपराध और भ्रष्टाचार की सरकार के रहते नहीं आएंगे बिहार में निवेशक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि जब तक बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार वाली सरकार रहेगी तब तक कोई कोई निवेशक नहीं आएगा और ना ही युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए आज हमने सदन से बहिर्गमन किया है। 


सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि उद्योग के बारे में कोई नीति नहीं है। उद्योग नीति भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गयी है। जो गति एनडीए सरकार में बढ़ी थी वो ठहर गयी है। बिहार में हत्या, अपहरण, रंगदारी की मांग की जा रही है। सत्ता पक्ष के लोगों के द्वारा नया ट्रेंड शुरू हुआ है। पदाधिकारियों के माध्यम से व्यापारियों पर दवाब बनाया जाता है। रंगदारी वसूली की व्यवस्था बनायी जाती है।


उन्होंने कहा कि नगर के आयुक्त वहां के जिलाधिकारी, राजस्व विभाग के पदाधिकारी मिलकर लोगों को परेशान करते हैं। वसूली के लिए सरकार में बैठे भष्ट लोग वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं। पैसे की डिमांड पदाधिकारियों के द्वारा की जाती है। उद्योग विभाग के मंत्री से जब हमने पूछा कि निवेशक पलायन कर रहे हैं तो वे इस पर जवाब नहीं दिये। अब तो हद हो गयी कि बैंक में खुलकर डकैती हो रही है आज समस्तीपुर में 20 लाख की लूट हो गयी है। बिहार में क्या हो रहा है। 


बिहार में जब तक कानून का राज्य स्थापित नहीं होगा तब तक बिहार में निवेशक नहीं आएगा। जब तक निवेशक बिहार में नहीं आएगा तब रोजगार के अवसर नहीं पैदा होगा। ये अपराध और भ्रष्टाचार की सरकार के रहते हुए कभी मुमकिन नहीं है कि निवेशक बिहार में आएंगे। जब निवेशक आएंगे नहीं तो रोजगार का अवसर लोगों को कैसे मिलेगा इसलिए हमने सदन से बहिर्गमन किया है।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें