ब्रेकिंग
बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

जब सत्ता में थे तब नौकरी और मुस्लिम आरक्षण देने में लकवा मार गया था? नीरज बबलू का RJD पर अटैक

SASARAM: लोकसभा चुनाव के दौरान बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमले बोल रहे हैं। रोहतास के काराकाट पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी

जब सत्ता में थे तब नौकरी और मुस्लिम आरक्षण देने में लकवा मार गया था? नीरज बबलू का RJD पर अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: लोकसभा चुनाव के दौरान बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमले बोल रहे हैं। रोहतास के काराकाट पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नीरज बबलू ने लालू आरजेडी पर जोरदार हमला बोला है।


पीएचडी मंत्री नीरज बबलू ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि जब लालू प्रसाद और रावड़ी देवी सत्ता में थीं तो लोगों को नौकरी और मुसलमान को आरक्षण देने के समय उनके हाथ को लकवा मार गया था क्या? मंत्री नीरज बबलू ने यह बयान काराकाट के डेहरी ऑन सोन स्थित सुअरा में दिया है। 


उन्होंने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि अपने शासनकाल में इन्होंने किसी को नौकरी तथा आरक्षण नहीं दिया और अब मुसलमान के लिए आरक्षण मांग रहे हैं। जब मुसलमान को आरक्षण देने के लिए उनके पास सत्ता थी, पावर था तो उस समय उन्होंने मुसलमान को आरक्षण नहीं दिया लेकिन नीतीश कुमार जी के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों पर अब वोट मांगा जा रहे हैं।


बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल काराकाट के डेहरी ऑन सोन स्थित सुअरा हवाई अड्डा के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। जिसका जायजा लेने मंत्री मौके पर पहुंचे थे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता