ब्रेकिंग
नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा

हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे

पटना स्नातक MLC चुनाव को लेकर JDU में खींचतान सामने आई है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने और जन सुराज के अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। 01 अक्टूबर को नामांकन में होंगे शामिल।

बिहार न्यूज
नीरज कुमार को हराने का लिया संकल्प
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव इस बार दिलचस्प होने वाला है। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह अपने ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव प्रचार करने की बात कही है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज कुमार के समर्थन में अनंत सिंह चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि उनकी लड़ाई जनता दल यूनाइटेड से नहीं है, बल्कि नीरज कुमार से उनका व्यक्तिगत लड़ाई है।


 नीरज कुमार को हराने के लिए हम जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह का समर्थन करेंगे। उनके लिए वोट मांगने के लिए पूरे इलाके में जांएंगे। अनंत सिंह जिद्द पर अड़ गये हैं कि किसी भी कीमत पर नीरज कुमार को वो चुनाव जीतने नहीं देंगे। 01 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह के नामांकन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम घूमने के लिए कल नवादा जा रहे थे, लेकिन पंडित जी 01 अक्टूबर को नॉमिनेशन की तारीख रख दिये। अब नॉमिनेशन में शामिल होने के बाद हम नवादा घूमने के लिए निकलेंगे। 


नवादा से आने के बाद हम पूरे इलाके में भ्रमण करेंगे और अनुज कुमार सिंह के लिए वोट मांगेंगे। हम कभी हारवे ना किये हैं...ई चुनाव भी हमी जीतेंगे। नॉमिनेशन का गर्दा तैयारी है, पूरा पटना भर जाएगा। जेडीयू पार्टी एकजुट है, पार्टी में कोई दिक्कत नहीं है। दिक्कत नीरज में है। हम किसी भी कीमत पर नीरज कुमार को चुनाव जीतने नहीं देंगे। नीरज कुमार से मेरा व्यक्तिगत लड़ाई है। जन सुराज पार्टी के अनुज कुमार सिंह का हम समर्थन कर रहे हैं और वो चुनाव जीत रहे हैं। इस बात की जानकारी अनंत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। इस दौरान जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह, छोटू सिंह एवं अनंत सिंह के समर्थक मौजूद थे।


वही दूसरी ओर पूर्व कानून मंत्री सह राजद एमएलसी कार्तिक सिंह (मास्टर साहब) ने भी सभी सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह और जेडीयू नेता नीरज कुमार के बीच मनमुटाव पर मास्टर साहब ने कहा कि दोनों की लड़ाई का फायदा राष्ट्रीय जनता दल को मिलेगा। दोनों नेता मोकामा के रहने वाले हैं, लेकिन हकीकत यह है कि मोकामा आज भी विकास की बाट जोह रहा है, पूरे बिहार में विकास की बात करने वाले खुद अपने क्षेत्र मोकामा का विकास नहीं कर पाए। NDA सरकार पर हमला बोलते हुए कार्तिक सिंह ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है, अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं बिहार में हो रही है। बिहार में अब बच्चियां भी महफूज नहीं है। 

हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे