ब्रेकिंग
किशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...किशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...

नई सरकार में मिथिलांचल की बल्ले-बल्ले, क्षेत्रीय हिस्सेदारी में मारी बाजी

PATNA : बिहार में एनडीए की नई सरकार के अंदर मिथिलांचल का दबदबा देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जिन 14 मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली है उनमें से सबसे ज्यादा मिथि

नई सरकार में मिथिलांचल की बल्ले-बल्ले, क्षेत्रीय हिस्सेदारी में मारी बाजी
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में एनडीए की नई सरकार के अंदर मिथिलांचल का दबदबा देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जिन 14 मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली है उनमें से सबसे ज्यादा मिथिलांचल के इलाके के हैं। मिथिलांचल के इलाके से आने वाले छह मंत्रियों ने कल शपथ ली। इसके पीछे मिथिलांचल में एनडीए के बेहतरीन प्रदर्शन को बड़ी वजह माना जा रहा है। दरभंगा जिले से 3 चेहरों को कैबिनेट में जगह मिली है जबकि मधुबनी से दो मंत्री बनाए गए हैं। 


हालांकि नई कैबिनेट में अन्य क्षेत्रीय इलाकों को भी हिस्सेदारी दी गई है। तिरहुत, मगध, शाहाबाद, सीमांचल, अंग, चंपारण, सारण इलाके से भी चेहरों को कैबिनेट में जगह मिली है। मिथिलांचल के बाद दूसरे नंबर पर मगध क्षेत्र की भागीदारी है। मगध से 2 चेहरों को कैबिनेट में जगह मिली है जबकि चंपारण से एक, सारण से एक, तिरहुत से एक, शाहाबाद से एक, अंग से एक और सीमांचल से एक चेहरे को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व दिया गया है। बीजेपी की तरफ से डिप्टी सीएम बनाए गए तार किशोर प्रसाद सीमांचल के इलाके से आते हैं जबकि चंपारण के इलाके से दूसरी डिप्टी सीएम रेणु देवी हैं। मिथिलांचल के इलाके से जेडीयू और भाजपा कोटे से दो-दो और वीआईपी कोटे से एक मंत्री कैबिनेट में शामिल हैं। मिथिलांचल के इलाके से आने वाले विजय कुमार चौधरी, शीला मंडल, रामप्रीत पासवान, जीवेश कुमार और मुकेश साहनी कैबिनेट में शामिल हैं। 


कोसी के इलाके से कैबिनेट में जगह पाने वाले इकलौते मंत्री जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव हैं जबकि मगध के इलाके से अशोक चौधरी और संतोष सुमन को कैबिनेट में जगह दी गई है। शाहाबाद में बुरे प्रदर्शन के बावजूद बीजेपी में अमरेंद्र प्रताप सिंह को मंत्री बनाया है जबकि तिरुपति इलाके से आने वाले रामसूरत राय और अंग प्रदेश से आने वाले मेवालाल चौधरी को जगह मिली है। सारण के इलाके से मंगल पांडे आते हैं।

टैग्स