ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

NDA में मांझी की वापसी की संभावना को जेडीयू ने किया खारिज, कहा - लालू जी के सिर का घाव हम क्यों लें

PATNA : महागठबंधन छोड़ने का ऐलान कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की एनडीए में वापसी की संभावनाओं को जेडीयू ने खारिज किया है। जेडीयू ने दो टूक शब्दों में कहा है कि एनडीए मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन छोड़ने का ऐलान कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की एनडीए में वापसी की संभावनाओं को जेडीयू ने खारिज किया है। जेडीयू ने दो टूक शब्दों में कहा है कि एनडीए में मांझी की वापसी संभव नहीं है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि मांझी की वापसी एनडीए में हो सकती है।

देखिए विडियो:

संजय सिंह ने कहा है कि जीतन राम मांझी की राजनीतिक औकात कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन पर भरोसा कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया लेकिन जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के ही पीठ में छुरा मारने का काम किया। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि ऐसे विश्वासघाती नेता पर कोई भी गठबंधन भरोसा कैसे करेगा। 


महागठबंधन से जीतन राम मांझी के बाहर होने के एलान पर जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि लालू पयादव के सिर का घाव निकल गया है। संजय सिंह ने कहा है कि लालू जी के सिर का घाव भला हम क्यों लेने जाएं।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता