ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Jharkhand Election : NDA के लिए चुनाव प्रचार करने झारखंड जाएंगे CM नीतीश ! अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने के सवाल पर मंत्री ने कहा - आपको मन करें तो थप्पड़ चला लें

PATNA : अगले महीने बिहार का पड़ोसी राज्य झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस राज्य में चुनाव लड़ने वाली तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी तैयारी में जूट गई है। इस बीच बिहार

Jharkhand Election : NDA के लिए चुनाव प्रचार करने झारखंड जाएंगे CM नीतीश ! अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने के सवाल पर मंत्री ने कहा - आपको मन करें तो थप्पड़ चला लें
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : अगले महीने बिहार का पड़ोसी राज्य झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस राज्य में चुनाव लड़ने वाली तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी तैयारी में जूट गई है। इस बीच बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जदयू ने अपनी तैयारियों को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जदयू नेता ने यह जानकारी दी है कि सीएम नीतीश विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए नजर आ सकते हैं। 


दरअसल, बिहार सरकार में मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि झारखंड में चुनाव जीतने के लिए एनडीए काफी मजबूती से काम कर रही है। हमारी पार्टी को यहां दो सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सीट दी गई और इसको लेकर कैंडिडेट के नाम तय कर दिए गए हैं। जल्द ही उनके नाम का एलान कर दिया जाएगा। 


इसके साथ ही उन्होंने बताया कि झारखंड में सीएम नीतीश के चुनाव प्रचार किए जाने की मांग हो रही है। इस पर हमारी पार्टी विचार कर रही है। जब एनडीए के तमाम नेताओं की यह डिमांड है तो इसे पूरा करने की भरसक प्रयास किया जाएगा। हालांकि, यह निर्णय सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया जाएगा। 


वहीं, झारखंड के अंदर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे खींचतान पर चौधरी ने कहा कि आपने तो देखा कि कैसे सीट शेयरिंग में झामुमो और कांग्रेस नेता ने तेजस्वी को पूछा तक नहीं। यह तभी होता है जब सिद्धांतों में एकता और आपसी समझदारी नहीं होती। महागठबंधन के अंदर किसी भी दल  में आपसी समझदारी नहीं है। अब आप खुद सोचिए इनलोगों पर  झारखंड की जनता कैसे भरोसा करेंगी? 


इधर, झारखंड में महज दो सीट दिए जाने से जुड़े सवाल पर चौधरी ने कहा कि वैसे तो हमें यहां पर चार सीट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन, दो सीट भी दी गई है तो हमें कोई एतराज नहीं है। हमलोग साथ में चुनाव मैदान में होंगे और वहां भी एनडीए की सरकार बनेगी और हमलोग मजबूती के साथ वहां विकास करेंगे।  वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने पर कहा कि हर आदमी हाथ जोड़ता है सही काम के लिए। कोई अगर हाथ से थप्पड़ चलाना चाहता है तो वह थप्पड़ चलाएं। नीतीश कुमार जनता के सामने हाथ जोड़ते थे और अब अधिकारी के सामने भी जनता के लिए हाथ जोड़ते हैं। वह विनम्र राजनीति का संदेश देते हैं नीतीश कुमार हाथ जोड़कर। जिनको हाथ जोड़ना पसंद नहीं है वह थप्पड़ चला ले उसी हाथ से।