ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RJD विधायक प्रकाशवीर को सजा, एमपीएमएलए कोर्ट ने इस मामले में सुनाया फैसला

NAWADA : इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां कोर्ट ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरजेडी विधायक को 6 माह की सजा सुनाई है। नवादा की एमपीएमएलए कोर्ट ने रजौली के आर

RJD विधायक प्रकाशवीर को सजा, एमपीएमएलए कोर्ट ने इस मामले में सुनाया फैसला
Mukesh Srivastava
1 मिनट

NAWADA : इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां कोर्ट ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरजेडी विधायक को 6 माह की सजा सुनाई है। नवादा की एमपीएमएलए कोर्ट ने रजौली के आरजेडी विधायक प्रकाशवीर को सजा सुनाई है।


दरअसल, साल 2005 में प्रकाशवीर लोजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान बिजली के खंभे पर चुनाव से संबंधित पोस्टर बरामद हुआ था। तत्कालीन रजौली थानाध्यक्ष नारायण राम ने प्रकाशवीर के खिलाफ केस दर्ज कराया था।


रजौली थाना में कांड संख्या 114/05 दर्ज किया गया था, उसी मामले में उन्हें सजा सुनाई गई है। बता दें कि सजा के ऐलान के बाद राजद विधायक के वकील ने जमानत के अर्जी लगाई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।अपीलीय बेल बांड पर वे मुक्त कर दिए गए हैं। बिहार संपत्ति विरुपण निवारण अधिनियम के तहत सजा मिली है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता