ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

CM नीतीश ने पूछा सवाल ; लालू बताएं कि परिवार और जाति के अलावा कितने लोगों को दिया टिकट, कहा- आज तक मैंने किसी से एक रुपया भी नहीं लिया है

NAWADA : देश में लोकसभा चुनाव की गर्माहट लगातार बढ़ती जा है। पहले चरण के चुनाव के मतदान में अब महज एक सप्ताह का समय शेष है। सूबे में पहले चरण का मतदान आगामी 19 अप्रैल को होना ह

CM नीतीश ने पूछा सवाल ; लालू बताएं कि परिवार और जाति के अलावा कितने लोगों को दिया टिकट, कहा- आज तक मैंने किसी से एक रुपया भी नहीं लिया है
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

NAWADA : देश में लोकसभा चुनाव की गर्माहट लगातार बढ़ती जा है। पहले चरण के चुनाव के मतदान में अब महज एक सप्ताह का समय शेष है। सूबे में पहले चरण का मतदान आगामी 19 अप्रैल को होना है और इस चरण में राज्चाय की चार लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जिसमें जमुई (सु), गया (सु), औरंगाबाद और नवादा की सीट शामिल है। ऐसे में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को नवादा में भाजपा कैंडिडेट के पक्ष में वोट की अपील करते दिखे। इस दौरान नीतीश कुमार ने लालू परिवार और परिवारवाद पर जमकर हमला बोला। 


नीतीश कुमार ने कहा है कि आज चुनाव का माहौल है तो आप ही देख लीजिए कि राजद कितने लोगों को इस बार टिकट दे रहा है। एक ही परिवार को टिकट दे रहा है। पहले पति-पत्नी और उसके बाद बेटा- बेटी को टिकट दे रहा है। आप लोग बताइए कि हमने कभी अपने परिवार में से किसी को टिकट दिया है क्या? कोई जानता भी है मेरे परिवार के बारे में? लेकिन इन लोगों को जब भी मौका मिलता है तो सिर्फ अपना परिवार को आगे बढाता है। इस बार अपने परिवार और अपनी को जाति को छोड़कर दूसरी जाति से कितने लोगों को राजद ने टिकट दिया है। 


वहीं, नीतीश कुमार ने लालू यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि मैं भी केंद्र में मंत्री रहा और यहां भी मुख्यमंत्री रहा। लेकिन आप पूछ लीजिए किसी भी आदमी से, आज तक एक पैसा भी मैंने नहीं लिया। एक वह लोग हैं जो सिर्फ पैसे के पीछे भागते हैं और उल्टा -पुल्टा काम करते रहते हैं। इसी वजह से तो हम उनका साथ छोड़ देते हैं। अब वे जहां हैं वहीं रहेंगे। 


इसके अलावा उन्होंने तेजस्वी यादव के क्रेडिट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले मां-बाप ने तो बिहार को लूट लिया। उसके बाद अब बेटा भी बोलता रहता है। हम तो यह कहना चाहते हैं कि अरे भाई! तुमने क्या किया है? वह तो हमने तुमको मौका दिया। उसके बाद तुम सत्ता में आए और उसके बाद अनाप -शनाप बोलने लगे तो हमने तुमको हटा दिया और हम भाजपा के साथ आ गए। 


उधर, नीतीश ने जंगलराज की चर्चा करते हुए कहा कि यदि बिहार के अंदर एनडीए की सरकार नहीं बनती तो बिहार के लोग घर में सोए हुए रह जाते। यहां के लोगों को कोई काम नहीं मिल पाता। वह तो हम सरकार में आए तो उसके बाद लड़का-लड़की दोनों को उच्च शिक्षा में बराबर का हक़ मिला। पहले कोई साधन नहीं मिलता है। हमारे आने से पहले पूरे बिहार में कहीं कुछ भी नहीं था। हम आए तभी बिहार का विकास हो सका है। हम जो काम किए हैं, उसपर लोग अधिक ध्यान नहीं देता है। हम तो सबसे यही कहते रहते हैं कि आप दिखाइए कि कहां काम नहीं हुआ है। कम से कम ट्वीट कर दिया कीजिए ताकि हमें पता चल जाए।