ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

MLA Son Controversy: नैनीताल में विधायक पुत्र ने जाम में हूटर बजाया और एसडीएम से भिड़ गए. गाड़ी के दस्तावेज नहीं मिलने पर फॉर्च्यूनर कार सीज कर लिया गया.

MLA Son Controversy
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MLA Son Controversy: नैनीताल की माल रोड पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे ने यातायात नियमों का खुला उल्लंघन किया। जाम के दौरान बिना किसी आपात स्थिति के लगातार हूटर बजाने पर एसडीएम ने उन्हें रोक लिया।


हालांकि, विधायक पुत्र ने अपनी गलती मानने के बजाय एसडीएम से तीखी बहस की और मुख्यमंत्री का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की जांच की, तो आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद नहीं थे। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए फॉर्च्यूनर कार (UP 33 V 0003) को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।


जाम के बीच एसडीएम ने हूटर बजाने का कारण पूछा, तो विधायक पुत्र उल्टा उनसे भिड़ गया। आरोप है कि उसने अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए वाहन छोड़ने का दबाव बनाया। इस दौरान सड़क पर हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीर भी हैरान रह गए।


पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर चालान काटते हुए फॉर्च्यूनर को कब्जे में लिया। अब जो विधायक पुत्र कुछ समय पहले रसूख दिखा रहा था, उसे अपनी गाड़ी छुड़ाने के लिए कचहरी की दौड़ लगानी पड़ रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता