ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

संकल्प यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर में गरजे सहनी, बोले- जब समाज के लोग रक्षा के लिए तैयार तो क्यों डरना

MUZAFFARPUR: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। मुजफ्फरपुर के वि

संकल्प यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर में गरजे सहनी, बोले- जब समाज के लोग रक्षा के लिए तैयार तो क्यों डरना
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। मुजफ्फरपुर के विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर सहनी ने हजारों लोगों के हाथ में गंगाजल देकर अपने हक और अधिकार तथा समाज की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिलवाया। 


मुकेश सहनी ने आज की यात्रा भूप नारायण सिया निरंजन कॉलेज, चंद्रहटी से शुरू की। इसके बाद यह यात्रा तुकी, केरमा मैदान, कुढ़नी, बाजी बुजुर्ग, देदौर हाट होते हुए मुशहरी तक पहुंची। मुकेश सहनी ने उमड़ रही भीड़ के बीच दहाड़ते हुए कहा कि सोया हुआ शेर था निषाद समाज, अब जग गया है।


उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा चार विधायकों को पैसे के बल पर खरीद कर इस भ्रम में थी कि मुकेश सहनी समाप्त हो जाएगा। लेकिन उसे पता नहीं कि जब समाज के लोग रक्षा के लिए तैयार हो और साथ देने के लिए खड़े हों तो क्यों डरना। 


मुकेश सहनी ने समाज के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि संविधान में मिले वोट के अधिकार को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि आज हमलोगों के संघर्ष का ही परिणाम है कि कल जहां निषाद का बेटा एक टिकट के लिए वर्षों एक नेता के पीछे पीछे घूमता था लेकिन आज निषाद का बेटा खुद टिकट बांट रहा है। 


उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि हमारे समाज का कल्याण आरक्षण से होगा तभी प्रत्येक घर के लोगों को नौकरी मिल सकेगी। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा कोई समझौता नहीं होगा। सहनी ने कहा कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, गठबंधन नहीं तो वोट नहीं और वोट नहीं तो दिल्ली में सरकार भी नहीं।



टैग्स