ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

कुढ़नी उपचुनाव: JDU नेताओं ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं को किया गोलबंद

MUZAFFARPUR: बिहार की कुढ़वी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आगामी 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। उपचुनाव को लेकर सभी दलों के लोगों का जमावड़ा कुढ़नी में लग चुका है।कुढ़नी पहुंचे

कुढ़नी उपचुनाव: JDU नेताओं ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं को किया गोलबंद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR:  बिहार की कुढ़वी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आगामी 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। उपचुनाव को लेकर सभी दलों के लोगों का जमावड़ा कुढ़नी में लग चुका है।कुढ़नी पहुंचे जेडीयू नेताओं ने मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए क्षेत्र में तुफानी दौरा किया। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में सात पार्टियों के महागठंबधन के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा के लिए जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह के साथ पूर्व विधायक अशोक सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह और सचिव ओमप्रकाश सिंह ने किशुनपुर- मधुबन, मोहनपुर-मुरौल, माधवपुर-कपूर, पुपरी गोरिहारी और धरमुहा का दौरा किया। कई जगहों पर सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संजय सिंह सहित सभी जदयू नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे अपना महत्वपूर्ण वोट महागठबंधन के उम्मीदवार को देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।


इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं, लोग हारते जीतते रहते हैं। लेकिन, जनता के लिए कौन सही व्यक्ति होगा, यह सबसे महत्वपूर्ण है। भागीरथी पुरुष नीतीश कुमार ने कुढ़नी में मनोज कुशवाहा को भेजा है तो, जाहिर सी बात है कि नीतीश कुमार का चयन गलत नहीं हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम करने के तरीके को और उनके विकास को सभी लोगों ने देखा और समझा है। यदि उनके विकास के कामों की गिनती कराई जाए तो, दिन कम पड़ जाएंगे। ऐसे में सभी से अपील है कि वे विकास के साथ रहिए और भागीरथी पुरुष नीतीश कुमार के साथ रहें और भारी मतों से मनोज कुशवाहा को विजयी बनाएं।


इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का काम किसी से छिपा नहीं है। जनता से अपील है कि वे व्यक्ति को नहीं बल्कि काम को वोट दें। जो व्यक्ति काम करने वाला है, जो व्यक्ति विकास करने वाला है, और जो सत्ता के साथ है, उसे वोट देकर सदन पहुंचाइए, आपके क्षेत्र का विकास अपने आप होने लगेगा। वहीं जदयू महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। सभी से अपील है कि यदि अपने क्षेत्र को नई पहचान देनी है तो, विकास पुरुष नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत कीजिए और मनोज कुशवाहा को जीता कर सदन में भेजिए। जबकि जदयू सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा है कि हम वे वोट मांगने जरूर आए हैं लेकिन, अपना रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रख रहे हैं।  हमारी सरकार ने विकास किया है तो हमारा हक है कि आप हमारे साथ रहिए। इसलिए मनोज कुशवाहा को जीता कर नीतीश कुमार को मजबूत कीजिए।

टैग्स