ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

भाजपा से टिकट कटने से नाराज अजय निषाद को मिला कांग्रेस का साथ, मुजफ्फरपुर से अब लड़ेंगे चुनाव

MUZAFFARPUR: बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा 29 मार्च को हो गया। 26 सीट पर आरजेडी, 9 सीट पर कांग्रेस, 5 सीट पर वाम दल चुनाव लड़ेंगी। वामदलों में भाकपा को एक सीट बेगूसरा

भाजपा से टिकट कटने से नाराज अजय निषाद को मिला कांग्रेस का साथ, मुजफ्फरपुर से अब लड़ेंगे चुनाव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा 29 मार्च को हो गया। 26 सीट पर आरजेडी, 9 सीट पर कांग्रेस, 5 सीट पर वाम दल चुनाव लड़ेंगी। वामदलों में भाकपा को एक सीट बेगूसराय और माकपा को एक सीट खगड़िया दिया गया जबकि भाकपा माले को तीन सीट नालंदा, आरा और काराकाट दी गई। 


अब यह बात निकलकर सामने आ रही है कि अजय निषाद मुजफ्फरपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया है। बता दें कि इस बार भाजपा ने टिकट काट दिया जिसके बाद से अजय निषाद नाराज चल रहे थे। उन्हें अब हाथ का साथ मिल गया है। अजय निषाद अब कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव मुजफ्फरपुर से लड़ेंगे। 


भाजपा के टिकट पर दो बार उन्होंने मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व किया था। अजय निषाद ने मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ने का मन बना लिया था।  अब उन्हें कांग्रेस ने टिकट दे दिया है। अब अजय निषाद मुजफ्फरपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाये गये हैं।


मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद का बीजेपी से टिकट काटे जाने के विरोध लगातार हो रहा था। बीते दिनों सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों ने मुजफ्फरपुर में आक्रोश मार्च निकाला था। मुजफ्फरपुर परिषद मार्केट स्थित बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला था। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का पुतला भी फूंका था। इस दौरान सांसद अजय निषाद के समर्थकों ने टिकट बेचने का आरोप भी लगाया था। 

टैग्स