ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

BJP सांसद ने सुशासन पर उठाए सवाल, अजय निषाद बोले.. बिहार में नहीं दिख रहा कानून का राज

MUZAFFARPUR : बिहार में सुशासन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह सवाल खड़े किये, जिस तरह बिहार में पुलिस राज की बात कही, उसके बाद सत्ताधारी गठबंधन के अंदर से भी सुशासन पर सवाल

BJP सांसद ने सुशासन पर उठाए सवाल, अजय निषाद बोले.. बिहार में नहीं दिख रहा कानून का राज
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सुशासन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह सवाल खड़े किये, जिस तरह बिहार में पुलिस राज की बात कही, उसके बाद सत्ताधारी गठबंधन के अंदर से भी सुशासन पर सवाल उठने लगे हैं. मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद अजय निषाद ने सुशासन पर सवाल खड़ा कर दिया है. अजय निषाद ने कहा है कि बिहार में साल 2005 से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं. लेकिन लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति जैसी होनी चाहिए, फिलहाल ऐसी नहीं दिख रही है.


अजय निषाद ने कहा है कि बिहार में सुशासन का दावा किया जाता है लेकिन हालात जैसे हैं, वह उस दावे को पूरी तरह सच नहीं करता. बीजेपी सांसद ने कहा है कि जरूरी नहीं है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद क्राइम कंट्रोल करेंगे, खुद कानून का राज स्थापित करने के लिए पहल करते रहेंगे. सरकार का सिस्टम और अधिकारी सारी चीजों को देखते हैं और यह सब की जवाबदेही है. 



मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए अजय निषाद ने कहा कि "बिहार में 2005 से सीएम नीतीश का राज है. लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति जैसी होनी चाहिए, वैसी नहीं है. लॉ एंड आर्डर और भी मजबूत होना चाहिए. सुशासन दिखना चाहिए. पुलिस प्रशासन को भी अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभानी चाहिए." सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद अजय निषाद ने कहा कि जिन्होंने गलती की है. उनके पर कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता