ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

मुश्किल में RJD विधायक अजय यादव, 9 साल पुराने मामले में इंस्पेक्टर ने दी गवाही

PATNA: बिहार में महागठबंधन की सरकार बन जाने के बाद भी आरजेडी विधायकों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच अब बिहार के गया जिले के अतरी विधानसभा से आरजेडी विधायक अजय या

मुश्किल में RJD विधायक अजय यादव, 9 साल पुराने मामले में इंस्पेक्टर ने दी गवाही
First Bihar
3 मिनट

PATNA: बिहार में महागठबंधन की सरकार बन जाने के बाद भी आरजेडी विधायकों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच अब बिहार के गया जिले के अतरी विधानसभा से आरजेडी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव इसी कतार में आ गए हैं। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कोर्ट में मामला ट्रायल में चल रहा है। इस केस में अदालत में गवाहों की टेस्टिंग चल रही है। 



ये मामला 9 साल पुराना है, जिसको लेकर इंस्पेक्टर ने गवाही दी है। अपराध अन्वेषण ब्यूरो के इंस्पेक्टर ने कहा कि तब मेरी ड्यूटी गया के बुनियादगंज थाना में थी। ये मामला 2013 का है और तब रंजीत यादव विधायक नहीं थे। इस मामले की जब जांच की गई तो आरजेडी विधायक रंजीत यादव के घर से देसी पिस्तौल, जिंदा गोली, खून लगा लाठी और लोहे का रॉड मिला था। 



इस मामले से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ अवैध शस्त्र मिलने के मामले में बुधवार को नीमचक बथानी थाना कांड संख्या 22/ 2013 में अपराध अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस इंस्पेक्टर की गया कोर्ट में गवाही दिलाई गई। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह विशेष न्यायालय गायत्री कुमारी की अदालत में पुलिस इंस्पेक्टर विनोद कुमार की गवाही हुई, जिसमे उन्होंने कहा कि जब ये कांड हुआ था तो मैं बुनियादगंज थाना में थानाध्यक्ष के पद पर पोस्टेड था। 



गवाही के दौरान इंस्पेक्टर ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक गया के नेतृत्व में नीमचक बथानी, खिजरसराय, बुनियादगंज व सरबहदा की पुलिस के साथ संयुक्त छापामारी की गई और तलाशी के दौरान अजय यादव उर्फ रंजीत यादव के घर से एक देसी पिस्तौल, जिंदा गोली, खून लगा हुआ लाठी व लोहे की रॉड पाया गया। इस मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से जिला अभियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार हिमांशु ने गवाह की टेस्टिंग कराई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शकील अहमद ने प्रति परिक्षण कराया। 

टैग्स