ब्रेकिंग
‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान दे देना’, पुलिस एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरलमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ा‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान दे देना’, पुलिस एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरलमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ा

मुसलमानों को रमजान में छूट : नीतीश बिहार को बनाना चाह रहे इस्लामिक स्टेट, बोले संजय जायसवाल

PATNA : बिहार के मुसलमान सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नया आदेश जारी किया है। रमजान के महीने में उनके लिए सरकारी दफ्तर का समय बदल दिया गया है। जिसके बाद अब इस फैसले

मुसलमानों को रमजान में छूट : नीतीश बिहार को बनाना चाह रहे इस्लामिक स्टेट, बोले संजय जायसवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुसलमान सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नया आदेश जारी किया है। रमजान के महीने में उनके लिए सरकारी दफ्तर का समय बदल दिया गया है। जिसके बाद अब इस फैसले पर बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया है।  भाजपा के तरफ से इसको लेकर कहा गया है कि, नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की कगार पर चल पड़े हैं। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सिर्फ और सिर्फ पीएफआई का एजेंडा चला रहे है। यही कारण है कि वो एक जाती विशेष को छूट दे रहे हैं। 


भाजपा के तरफ से बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल बोले, बिहार में अगस्त महीने में नई सरकार बनी है , उसके बाद से ही बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नीतीश कुमार ओर तेजस्वी यादव पीएफआई का एजेंडा चला रहे है और बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाना चाह रहे हैं।  राज्य के अंदर जो राजद और महागठबंधन की सरकार में नेता और अधिकारी बैठे हुए हैं वो पीएफआई की एजेंट के रूप में कामकर रहे हैं। इनका एजेंडा हैं बिहार को इस्लामिक राज्य बनाने का। जेडीयू के जो अफसर हैं वो पीएफआई से जुड़ें हुए लोग और राजद के कार्यकर्ता भी उससे जुड़ें हुए हैं। अब इनलोगों बिहार सरकार कहीं न कहीं मदद पहुंचा रही हैं। लेकिन, उनके मंसूबों को भाजपा सफल नहीं होने देगी।


इसके आगे उन्होंने कहा कि, पुरे देश में बिहार में ऐसा कभी भी नहीं होता था कि रमजान के नाम पर छूट दिया जाए। लेकिन, आज वो भी देखने को मिल गया है।  इससे साफ़ होता है बिहार को इस्लामिक राज्य बनाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में नवरात्र पर्व है। इसको लेकर हिंदू समाज से आने वाले लोग सुबह से ही तैयारी करते हैं। वो सुबह को भी पूजा करते हैं और शाम को भी पूजा करते हैं।  तो उनको क्यों नहीं छूट मिलेगी। इस तरह से किसी जाती विशेष को अलग से छूट देना बिहार को और जो ये पीएफआई का एजेंडा हैं 2047 तक इस्लामिक राष्ट बनाना है। इसके लिए बिहार सरकार कहीं न कहीं मदद पहुंचाने का काम कर रही जो बहुत ही निंदनीय है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता