ब्रेकिंग
Bihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजनाBihar weather : बिहार के 7 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसमBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजनाBihar weather : बिहार के 7 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

मुंगेर से टिकट मिलने पर ललन सिंह ने नीतीश का जताया आभार, कहा..विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव

PATNA : जेडीयू ने लोकसभा चुनाव में अपने 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। पार्टी ने अपने दो सीटिंग सांसदों का टिक

मुंगेर से टिकट मिलने पर ललन सिंह ने नीतीश का जताया आभार, कहा..विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : जेडीयू ने लोकसभा चुनाव में अपने 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। पार्टी ने अपने दो सीटिंग सांसदों का टिकट काट दिया जिसमें सीतामढी से सुनील कुमार पिंटू और सिवान से कविता सिंह शामिल हैं। जेडीयू ने दोनों को बेटिकट कर दिया। जेडीयू के 16 उम्मीदवारों में 5 अतिपिछड़ा, 6 पिछड़ा, 3 सवर्ण, एक दलित और एक मुसलमान शामिल हैं।


मुंगेर से टिकट मिलने पर JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। वही उनके खिलाफ गैंगेस्टर अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को आरजेडी मुंगेर में उतार रही है। इस पर ललन सिंह ने कहा कि ये मेरे लिए कोई मतलब की बात नहीं है। इस तरह की खबरें चलते रहती है। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।


ललन सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई भी चुनाव लड़े जनता हमें ही चुनेंगी। लोकसभा चुनाव में हमारा मुद्दा विकास का होगा। हमने हर गांव और पंचायतों में विकास का काम किया है। महीने में 10 से 12 दिन हम अपने क्षेत्र में ही रहकर जनता की सेवा करते हैं। महागठबंधन पर कहा कि ये कोई गठबंधन नहीं ये सिर्फ़ सिरफ़रौअल है। कोई आधी रात को टिकट बाँट रहा है कोई सुबह में टिकट बाँट रहा है। महागतबंधन में अब कुछ नहीं बचा है।


जेडीयू कार्यालय में आय़ोजित प्रेस कांफ्रेंस में आज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया. देखिये किस सीट से किसे टिकट मिला है.

वाल्मिकीनगर- सुनील कुमार

शिवहर-लवली आनंद

सीतामढ़ी-देवेश चंद्र ठाकुर

झंझारपुर-रामप्रीत मंडल

सुपौल-दिलेश्वर कामत

कटिहार-दुलालचंद

पूर्णिया-संतोष कुशवाहा

मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव

गोपालगंज-आलोक कुमार सुमन

सिवान-विजयलक्ष्मी कुशवाहा

भागलपुर-अजय कुमार मंडल

बांका-गिरधारी यादव

मुंगेर-राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

नालंदा-कौशलेंद्र कुमार

जहानाबाद-चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी

किशनगंज-मुजाहिद आलम उर्फ मास्टर मुजाहिद


बीजेपी से बात कर सूची बनायी

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने बताया कि बीजेपी से बात चीत कर जेडीयू ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. संजय झा ने कहा कि भाजपा भी आज अपने उम्मीदवारों का नाम जारी करेगी. दोनों पार्टियों ने आपस में बात कर पूरी सूची तैयार की है. 

वहीं, जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि एनडीए एकजुट है. सीटों के बंटवारे से लेकर उम्मीदवारों के चयन में कहीं कोई विवाद नहीं हुआ. दूसरी ओर जो महागठबंधन है उसमें सिर फुटव्वल की स्थिति है. कोई सिंबल लेकर भाग रहा है तो कोई सीट बंटवारे के लिए  गिड़गिड़ा रहा है. इससे साफ है कि एनडीए बिहार में 40 की 40 सीट जीतने वाली है.