ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी

मुंगेर पुलिस फायरिंग पर सुशील मोदी की सफाई, बोले.. मामले पर चुनाव आयोग ले एक्शन

PATNA: मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत और 5 घायलों के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का बयान आया है. मोदी ने चुनाव आयोग से कार्र

मुंगेर पुलिस फायरिंग पर सुशील मोदी की सफाई, बोले.. मामले पर चुनाव आयोग ले एक्शन
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत और 5 घायलों के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का बयान आया है. मोदी ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है. 

अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है घटना

सुशील कुमार मोदी ने मुंगेर की घटना पर कहा कि’’मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय जो कुछ हुआ वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. चुनाव आयोग को पूरे मामले का संज्ञान लेकर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करनी चाहिए.'' 

पुलिस पर फायरिंग का आरोप

मुंगेर में पुलिस जबरन मूर्ति विसर्जन करा रही थी. इसका जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जब लोग हंगामा करने लगे तो पुलिस ने फायरिंग कर दी. एक युवक की सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई. जबकि पांच लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मुंगेर के दीन दयाल चौक के पास की है.

पुलिस लोगों की कर रही थी पिटाई

मुंगेर के लोगों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि पहले से परंपरा रही है कि पहले बड़ी देवी का मूर्ति विसर्जन होता है. उसके बाद छोटी मूर्ति का विसर्जन किया जाता है. लेकिन पुलिस जबरन विसर्जन करा रही थी. पुलिस ने इस दौरान बेरहमी से लोगों की पिटाई की है.

लिपि सिंह को हटाने की मांग

रोज पांच पिस्टल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली मुंगेर एसपी लिपि सिंह इस घटना के बाद खामोश हो गई है. पुलिस की बर्बरता पर एक शब्द नहीं बोल रही हैं. पुलिस की बर्बरता के बारे में छिपा रही है. जबकि जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ दिख रहा है कि लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पुलिस पीट रही है. इसके बाद भी कुछ लोग नहीं भागे वह मूर्ति के साथ बैठे रहे. ऐसे लोगों पर पुलिस जानवर की तरह पिटाई कर रही है. नाराज लोगों ने लिपि सिंह को हटाने की मांग की है. लोगों ने कहा कि वह इसको लेकर पीएम मोदी से लेकर चुनाव आयोग तक शिकायत करेंगे. वही, मुंगेर एसपी ने पुलिस फायरिंग से इंकार किया है और कहा कि यह फायरिंग भीड़ की ओर से की गई है. इस हमले में थानेदार समेत करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए है. स्थिति कंट्रोल में है.