ब्रेकिंग
EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बोले खान सर, 5 IAS अफसरों के बराबर अकेले काम करते हैं CM नीतीश

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार के चर्चित कोचिंग टीचर खान सर ने मुलाकात की। सीएम से मुलाकात के बाद खान सर ने नीतीश कुमार की खूब तारीफ की। कहा कि 5 आईएएस अधिकारियों के

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बोले खान सर, 5 IAS अफसरों के बराबर अकेले काम करते हैं CM नीतीश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार के चर्चित कोचिंग टीचर खान सर ने मुलाकात की। सीएम से मुलाकात के बाद खान सर ने नीतीश कुमार की खूब तारीफ की। कहा कि 5 आईएएस अधिकारियों के बराबर अकेले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम करते हैं। उनकी टेबल पर कोई फाइल पेंडिंग नहीं मिलेगी। खान सर ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो अक्सर नीतीश कुमार की उम्र और उसके असर को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। 


दरअसल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों की समस्या को लेकर खान सर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो राजनीति में कदम रखेंगे? तब उन्होंने कहा कि राजनीति में पढ़े-लिखे लोगों को आना चाहिए लेकिन उनके पास अभी फुर्सत नहीं है। वो अगर राजनीति करेंगे तो बच्चों को कौन पढ़ाएगा? 


खान सर आगे कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पर सवाल पूछा जाता है कि कही आप राजनीति में तो नहीं आ रहे हैं? यदि किसी दिन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मिलेंगे तब यह नहीं पूछा जाएगा कि आप क्रिकेट खेलने जा रहे हैं? और यदि किसी दिन किसी फिल्म स्टार से मिला तो ये नहीं पूछा जाएगा कि क्या वो बॉलीवुड में किस्मत आजमाने जा रहे हैं? लेकिन किसी राजनेता से मिलता हूं तब यह सवाल पूछा जाता है कि आप पार्टी कब ज्वाइन कर रहे हैं। वो बच्चों की बात को सीएम नीतीश के समक्ष रखने आए थे। उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने आए थे। 


टैग्स