ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व

मुख्यमंत्री के गढ़ में गरजे तेजस्वी, बोले- 10 तारीख को नीतीश की विदाई तय

NALANDA : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नालंदा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया. चुनावी सभा में वे कुछ अलग अंदाज में दिखे. तेजस्वी भीड़ से लगातार बात

मुख्यमंत्री के गढ़ में गरजे तेजस्वी, बोले- 10 तारीख को नीतीश की विदाई तय
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नालंदा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया. चुनावी सभा में वे कुछ अलग अंदाज में दिखे. तेजस्वी भीड़ से लगातार बात करते रहे. वह लोगों से सवाल पूछते रहे और भीड़ उसका जवाब देती रही. उन्होंने भीड़ से कारखाना लगाने, रोजगार देने आदि के बारे में सवाल पूछा तो भीड़ ने ना, ना कह कर अपनी बात कही. 


तेजस्वी ने कहा कि सत्ता में आने का एक मौका दीजिए, उम्मीदों को पूरा कर देंगे. 10 तारीख को नीतीश कुमार की विदाई तय है. उन्होंने कहा कि एनडीए के 15 वर्षों के शासन में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है. जो व्यक्ति 15 सालों में भी रोजगार नहीं दे सका, कारखाना नहीं लगा सका, भ्रष्टाचार नहीं रोक सका, वह अगले 15 सालों में भी कुछ नहीं कर सकता. अगर यहां सुविधा मिलती तो यहां के लोग पढ़ने के लिए कोटा व मजदूरी करने के लिए मजदूर दूसरे राज्यों में नहीं जाते. 


तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो प्रतियोगी परीक्षा की सभी फीस माफ की जाएगी. परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों का किराया भी माफ होगा. जीविका, आंगनबाड़ी, विकास मित्र, आशा व अनुबंध पर कार्यरत अन्य कर्मियों के मानदेय में चार हजार रुपए तक की बढ़ोतरी होगी. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तब पहली कैबिनेट की बैठक में दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे देंगे. सरकार बनते ही एक माह के भीतर नौकरी मिलनी शुरू हो जाएगी. 


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि लालटेन का जमाना समाप्त हो गया, तो अब तीर का भी जमाना समाप्त हो गया है. अब मिसाइल का जमाना आ गया है. तेजस्वी यादव को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. भीड़ ऐसी थी कि पुलिस को संभालना मुश्किल हो गया था. लोग बेरिकेटिंग तोड़ मंच के समीप पहुंच गए.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता