ब्रेकिंग
TMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशन

मुखिया पति की दबंगई, रोड बनाने में गड़बड़ी के सवाल पर वार्ड सदस्य को जमकर दी गाली, झूठे केस में फंसाने की भी धमकी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर मुखिया पति की कारगुजारी सुर्खियां बनी है। मामला सकरा प्रखंड के राजापाकर पंचायत के मुखिया पति शिव चंद्र महतो से जुड़ा है। मुखिया पति पर आ

मुखिया पति की दबंगई, रोड बनाने में गड़बड़ी के सवाल पर वार्ड सदस्य को जमकर दी गाली, झूठे केस में फंसाने की भी धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर मुखिया पति की कारगुजारी सुर्खियां बनी है। मामला सकरा प्रखंड के राजापाकर पंचायत के मुखिया पति शिव चंद्र महतो से जुड़ा है। मुखिया पति पर आरोप है कि उसने पंचायत के वार्ड सदस्य मिथिलेश राम के साथ जमकर गाली-गलौज किया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।


दरअसल पंचायत में सड़क बनाने में अनियमितता बरते जाने पर वार्ड सदस्य सवाल उठा रहा था। मुखिया फंड से बन रहे सड़क में अनियमितता का सवाल वार्ड सदस्य के मुंह से सुनते ही मुखिया मिंटू देवी के पति आग-बबूला हो उठे और वार्ड सदस्य को गाली देने लगे।बात यही नहीं रुकी वे झूठे केस में फंसाने और बर्बाद करने की धमकी तक दे डाली।


जिसके बाद पीड़ित वार्ड सदस्य द्वारा बरियारपुर ओपी में मुखिया पति के खिलाफ जाति सूचक गाली और रंगदारी मांगने व अन्य केस में फंसाने की धमकी को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करायी। पूरे मामले में पूछे जाने पर बरियारपुर ओपी प्रभारी चांदनी कुमारी सवारियां ने बताया कि वार्ड सदस्य द्वारा मुखिया पति के खिलाफ आवेदन दिया गया है जिसके बाद मुखिया पति को भी बुलाया गया है कल शुक्रवार को मामले की जांच की जाएगी फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता