ब्रेकिंग
पटना के एग्जीबिशन रोड पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जानBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदपटना के एग्जीबिशन रोड पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जानBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पद

‘VIP गेम बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है’, बोले मुकेश सहनी- गठबंधन को लेकर जल्द करेंगे एलान

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने साफ लहजे में कहा कि बिहार के राजनीतिक दलों को पता है कि वीआईपी अन्य पार्टियों का गेम बना भी स

‘VIP गेम बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है’, बोले मुकेश सहनी- गठबंधन को लेकर जल्द करेंगे एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने साफ लहजे में कहा कि बिहार के राजनीतिक दलों को पता है कि वीआईपी अन्य पार्टियों का गेम बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। 


सहनी ने कहा कि हम अपना काम कर चुके है और मन भी बना लिया है, शीघ्र ही घोषणा भी करूंगा कि किस गठबंधन के साथ जाना है। उन्होंने कहा कि वीआईपी उनके लिए भी जरूरी है जो 40 सीट जीतना चाहते हैं और उनके लिए भी जरूरी है जो कांटे का मुकाबला देना चाहते हैं। सबको पता है कि वीआईपी अपने दम पर बोचहा उपचुनाव में 30 हजार और कुढ़नी में 25 हजार वोट ला सकती है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि करोड़ों निषाद हाथ में गंगाजल लेकर पार्टी का साथ देने के लिए और संघर्ष करने के लिए संकल्प ले चुके हैं। वीआईपी ने अपनी तैयारी कर ली है अब जो पार्टी, गठबंधन हमारे एजेंडे को स्वीकार कर लेगी उसके साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि बाजार में जो दिखे, वही बड़ा आदमी है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी मेरे पिताजी बनाकर नहीं गए हैं, स्वयं संघर्ष कर पार्टी को यहां तक लाया हूं। आज भी हम बेफिक्र है। हमारी तैयारी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह है।