ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

संजय निषाद पर मुकेश सहनी ने बोला हमला, कहा..इनको समाज की नहीं बल्कि अपने परिवार और बेटे की चिंता

यूपी दौरे पर पहुंचे मुकेश सहनी ने मंत्री संजय निषाद पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय निषाद समाज से भटक गए हैं और 25 जुलाई से 101 दिनों की संकल्प यात्रा शुरू करने की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश न्यूज
101 दिन की संकल्प यात्रा का ऐलान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

‎PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं। आज वे मिर्जापुर पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।  

‎

‎उन्होंने यहां एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री संजय निषाद पर जोरदार सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारा और उनका सफर समाज के कल्याण और निषाद आरक्षण की मांग लेकर संघर्ष के साथ शुरू हुई थी। लेकिन अब वे भटक गए। वे मंदिर-मस्जिद में उलझ गए।  

‎

‎उन्होंने जोर देकर कहा कि संजय निषाद को अब समाज की नहीं, अपने परिवार, बेटे की चिंता है। आज वे सत्ता का मलाई खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के निषाद एकजुट हैं और अभी से ही 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस 25 जुलाई से वे प्रदेश की 101 दिनों की संकल्प यात्रा पर निकलेंगे और अपनी शक्ति का एहसास कराएंगे।  

‎

‎इस यात्रा के दौरान "आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं और गठबंधन नहीं तो भाजपा को वोट नहीं" के नारे के साथ हम खड़े होंगे। उन्होंने डॉ. संजय निषाद को छह महीने का समय देते हुए कहा कि यदि वे निषाद का आरक्षण ले लेते हैं, तो हम भी उन्हें समर्थन देने के लिए तैयार हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो वे इंडिया गठबंधन के साथ आ जाएं।  

‎

‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यूपी से योगी सरकार और केंद्र से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। हमारी प्रतिबद्धता कमजोर और निचले तबकों को सम्मान देने की है। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां विकास नहीं है। भाजपा पश्चिम बंगाल में भी जैसे-तैसे सरकार बना ली।  

‎

‎वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि अभी टिकट की बात नहीं है, अभी संगठन को मजबूत करना है। हम इंडिया गठबंधन में हैं और समाज के संरक्षण के लिए यूपी आए हैं। आज हमारा समाज ठगा महसूस कर रहा है।  

‎

टैग्स