ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी

Bihar Politics: बिहार में पीक आवर बिजली दर बढ़ाने के फैसले पर मुकेश सहनी ने एनडीए पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 125 यूनिट फ्री बिजली का वादा सिर्फ चुनावी झुनझुना था.

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने बिहार में 'पीक आवर' बिजली महंगी करने के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए एनडीए ने 125 यूनिट फ्री बिजली का झुनझुना थमाया था और अब पीक आवर के नाम पर फिर से बिजली महंगी कर दी गई।  

‎

‎उन्होंने कहा कि अब बिहार में शाम 11 बजे तक सर्वाधिक खपत वाले 6 घंटे बिजली बिल 8.10 रुपये प्रति यूनिट, रात्रि 11 बजे से सुबह के 9 बजे तक यानी 10 घंटे तक 7.10 रुपये और फिर शेष 8 घंटे 5.94 रुपये प्रति यूनिट जनता की जेब से वसूलेंगे।  

‎

‎मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए को जनता से नहीं, सत्ता सुख से मतलब है। यही कारण है कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा  अपने असली रंग में आ गई हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर रसोई गैस की किल्लत और उस पर बिजली महंगी जनता पर दोहरी मार है।

‎

‎उन्होंने कहा कि जिस तरह एनडीए ने पिछले चुनाव को जीतने के लिए सभी परंपराओं को ताक पर रख दिया था और लोकलाज छोड़कर सत्ता पाई है उसका खामियाजा अब जनता को उठाना पड़ रहा है। सरकार का खजाना खाली हो गया है और अब जनता पर बोझ बढ़ाया जा रहा है।  

‎

‎उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को पेट्रोल और डीजल पर कर कम करनी चाहिए थी, जिससे जनता को कम मूल्य पर पेट्रोलियम पदार्थ मिल सके, लेकिन उल्टे बिजली महंगी की जा रही है। ‎वीआईपी चीफ ने कहा कि मार्च महीने में ही गर्मी पड़ने लगी है। पूरे बिहार में बिजली की कटौती भी शुरू हो गई। शाम में बिजली की कीमत बढ़ाई जाती है तो मुफ्त बिजली देने के फैसले का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता