ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Bihar Politcis: अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद सूरजभान की पत्नी का आया पहला रिएक्शन, जानिए बाहुबली के अरेस्ट होने पर क्या कहा?

Bihar Politcis: आरजेडी प्रत्याशी और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मामला केवल दो प्रत्याशियों के बीच का है और इसमें उनका या उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है।

Bihar Politcis
बिहार की राजनीतिक में हलचल
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Politics:  मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी और विवादित पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही है और आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।


यह घटना 30 अक्टूबर को मोकामा में हुई थी, जब चुनाव प्रचार के दौरान दो राजनीतिक गुटों में झड़प हुई थी। झड़प में पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें जन सुराज के 75 वर्षीय कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। इस घटना के बाद मोकामा की सियासत में तनाव बढ़ गया है, खासकर विधानसभा चुनाव के दौरान।


इस गिरफ्तारी पर आरजेडी प्रत्याशी और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मामला केवल दो प्रत्याशियों के बीच का है और इसमें उनका या उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, “यह प्रशासन और न्यायालय का मामला है, इसमें हम लोगों का कोई लेना-देना नहीं है। चुनाव आयोग हर चीज पर नजर रख रहा है।”


वीणा देवी ने अपने प्रचार अभियान के बारे में भी कहा कि उनका अभियान बहुत अच्छे तरीके से चल रहा है। उन्होंने परशुराम की धरती का जिक्र करते हुए कहा, “यह परशुराम की धरती है, और हम इस धरती की मर्यादा का सम्मान करते हैं। जनता सब देखती है, अगर कुछ भी होगा तो यह धरती का अपमान होगा।” गिरफ्तारी के बाद मोकामा की सियासी हलचल बढ़ गई है और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए माहौल और तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जांच पूरी होने तक सभी संदिग्धों पर सख्ती बरती जाएगी।