ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Dularchand Yadav Murder Case: मोकामा विधानसभा सीट में अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बढ़ी सुरक्षा, प्रशासन ने किया निष्पक्ष मतदान का वादा

Dularchand Yadav Murder Case: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट को हमेशा से हॉट सीट माना जाता रहा है। इस सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने चुनावी माहौल को और भी गर्मा दिया है।

Dularchand Yadav Murder Case
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
4 मिनट

Dularchand Yadav Murder Case: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट को हमेशा से हॉट सीट माना जाता रहा है। इस सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने चुनावी माहौल को और भी गर्मा दिया है। चर्चित दुलारचंद यादव मर्डर केस में पटना पुलिस ने देर रात बाहुबली कहे जाने वाले अनंत सिंह को गिरफ्तार किया। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि मोकामा में स्थिति अब सामान्य है और प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने का वादा किया है।


अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को उन्हें एसएसपी कार्यालय स्थित रंगदारी सेल में रखा गया। जेल में अनंत सिंह के सहयोगी सुबह उनके लिए चाय लेकर पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनंत सिंह से मिलने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, वहां मौजूद स्टाफ ने चाय ले ली। यह सेल अत्यंत सुरक्षित माना जाता है और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


पटना के डीएम ने बताया कि इस हत्याकांड को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा, “हमने 48 घंटे तक दिन-रात कैंप किया। अब हालात सामान्य हैं। यह मामला चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा है और सभी पहलुओं की जांच की गई। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कल तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया और अब मुख्य अभियुक्त अनंत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। हमने उन लोगों की पहचान कर ली है, जो चुनाव को प्रभावित करना चाहते थे।”


सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए CAPF जवानों को तैनात किया गया है और अवैध हथियारों को जब्त करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डीएम ने पत्रकारों से कहा कि मोकामा में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग प्वाइंट्स और कठोर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं और सीएपीएफ जवान मजिस्ट्रेट और पुलिस के साथ समन्वय करके काम कर रहे हैं।


30 अक्टूबर को मोकामा में जनसुराज पार्टी समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या दो पक्षों के बीच फायरिंग में हुई थी। यह घटना चुनाव प्रचार के दौरान सामने आई जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इस घटना के बाद प्रशासन ने असामाजिक तत्वों और हथियारों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है।


मोकामा विधानसभा में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होने वाला है। इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने वीणा देवी को उम्मीदवार बनाया है। सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव के प्रति प्रशासन की सतर्कता से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। अनंत सिंह की गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने के कदम से चुनावी महौल पर असर पड़ सकता है और मतदान के दिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि बिहार प्रशासन कानून-व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया को प्राथमिकता देता है।