ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

PM मोदी के कार्यक्रम के बीच तेजस्वी ने दिलाई याद, विशेष दर्जा और पैकेज का क्या हुआ

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राज्य को तोहफा दे रहे हैं. प्रधानमंत्री आज 179 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं. इसक

PM मोदी के कार्यक्रम के बीच तेजस्वी ने दिलाई याद, विशेष दर्जा और पैकेज का क्या हुआ
Abhishek Mishra
2 मिनट

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राज्य को तोहफा दे रहे हैं. प्रधानमंत्री आज 179 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं. इसके अलावे प्रधानमंत्री पटना रिंग रोड और गांधी सेतु के समानांतर नए पुल का शिलान्यास भी कर रहे हैं. लेकिन इन योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को 5 साल पुराने वादों की याद दिलाई है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 2014 के चुनाव में किए गए विशेष राज्य के दर्जा और 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान स्पेशल पैकेज पर किए गए वादे की याद दिलाई है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है.2014 के चुनाव में विशेष राज्य का दर्जा, 2015 में बहुचर्चित विशेष पैकेज जो अभी तक नहीं दिया। बिहार के पथ निर्माण मंत्री के कुछ स्क्रीनशॉट है जो पता नहीं कितनी बार चुनावों,उपचुनावों के वक्त एक ही पुल के अनेक यथाशीघ्र टेंडर निकलवा चुके है.आज फिर 5 वर्ष बाद पुन: पैकेजिंग हो रही है.बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि जिस योजना का ऐलान 1 साल पहले पथ निर्माण मंत्री कर चुके हैं उसके बाद शिलान्यास कब किया जा रहा है यह सब कुछ पैकेजिंग का खेल है.



आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले शिलान्यास और उद्घाटन का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई योजनाओं का तोहफा बिहार को दे चुके हैं। दूसरी तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी लगतार उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। विपक्ष इसको लेकर लगतार सवाल उठा रहा है और इसे बीजेपी-जेडीयू का चुनावी पैंतरा बता रहा है। बिहार की राजनीति शिलान्यास और उद्घाटन को लेकर भी काफी गर्म है।