ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

MLC के बेटे ने वार्ड पार्षदों से किया गाली - गलौज कर जान से मारने की धमकी, चुनाव में पसंद के प्रत्याशी को नहीं मिली थी जीत

MOTIHARI : बिहार में गाली - गलौज तो एक आम सी बात बनती हुई नजर आ रही है। आलम यह है कि, यहां लोग छोटी- छोटी बातों में एक दूसरे से गाली - गलौज कर डालते हैं। वैसे अब इसका उपयोग ग्

MLC के बेटे ने वार्ड पार्षदों से किया गाली - गलौज कर जान से मारने की धमकी, चुनाव में पसंद के प्रत्याशी को नहीं मिली थी जीत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में गाली - गलौज तो एक आम सी बात बनती हुई नजर आ रही है। आलम यह है कि, यहां लोग छोटी- छोटी बातों में एक दूसरे से गाली - गलौज कर डालते हैं। वैसे अब इसका उपयोग ग्रामीण स्तर की राजनीति में भी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां निर्दलीय mlc महेश्वर सिंह के बेटे से फ़ोन कर वार्ड सदस्यों को गाली - गलौज कर डाला है।  इतना ही नहीं एमलसी के बेटे ने इन लोगों को धमकी भी दी है। जिसका ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस ऑडियो  के सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


दरअसल, कुछ दिनों पहले जिले के हरसिद्धि प्रखंड इलाके में पंचायत उपचुनाव आयोजित करवाया गया था। जहां कई राजनितिक पार्टियों के नेता के तरफ से अपने करीबियों को जिला पार्षद के पद पर मैदान में उतारा गया था। इस चुनाव में  रोहित गिरी की पत्नी को बहुमत हासिल हुई थी। इसके बाद कुछ बातों को लेकर इलाके में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद अब इस चुनाव में जीते हासिल करने वाले वार्ड मेंबर ने यह बताया है की उन्हें अब एमएलसी के बेटे की तरफ से धमकी दी जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, पंचायत उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले वार्ड सदस्यों को एलएलसी महेश्वर सिंह के बेटे के तरफ से धमकी दी जा रही है।  इसके साथ ही साथ इन लोगों को जानलेवा धमकी भी दी जा रही है। इस ममाले में वार्ड सदस्यों ने कहा है कि - एमएलसी महेश्वर सिंह के पुत्र वरुण विजय द्वारा चुनाव में हुए वाद-विवाद को लेकर अब फोन कर गाली दिया जा रहा है और कहा जा रहे है कि घर से बाहर निकलने पर अंजाम बुरा होगा।


वहीं, अब इस मुद्दे को लेकर दर्जनों वार्ड सदस्य अपने संगठन अध्यक्ष के साथ मोतिहारी पहुंचे और फोन कॉल्स डिटेल्स के साथ एसपी को आवेदन देकर इस मामले में जांच करने की मांग की है। इसके साथ ही इनलोगों ने एसपी से अपने सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। इस दौरान वार्ड सदस्यों ने मिडिया के समक्ष  फोन पर दिए गए गाली- गौलाज का ऑडियो सुनाया । 


इधर, इस पूरे ममाले को लेकर एमएलसी महेश्वर सिंह ने कहा कि मुझे इस ममाले में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अगर इस तरह की कोई भी बात है तो गलत बात है। हम खुद भी इस मामले में बात करेंगे और जांच करेंगे। फिलहाल बिना कुछ भी जाने बोलना उचित नहीं होगा। वहीं, वार्ड संघ के अध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि, एमएलसी पुत्र वरुण विजय द्वारा उनको फोन किया गया और गाली देते हुए धमकी दिया कि अगर बाहर निकलोगे तो अंजाम भुगतोगे। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें