ब्रेकिंग
Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला

MLC चुनाव के लिए कल नामांकन करेंगे सीएम नीतीश, विदेश दौरे से पहले दाखिल करेंगे पर्चा

PATNA: बिहार विधान परिषद के कुल 11 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एमएलसी चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के बाद अब इसको लेकर सरगर्मियां तेज हो

MLC चुनाव के लिए कल नामांकन करेंगे सीएम नीतीश, विदेश दौरे से पहले दाखिल करेंगे पर्चा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद के कुल 11 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एमएलसी चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के बाद अब इसको लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है ऐसे में वे विदेश दौरे पर जाने से पहले मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही विदेश दौरे पर जाने वाले हैं ऐसे में विदेश जाने से पहले नीतीश मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर देंगे। नीतीश कुमार का आगामी 6 मई तक कार्यकाल है। जदयू कोटे से  एमएलसी की दो सीटें हैं। एक पर तो खुद मुख्यमंत्री नामांकन करेंगे जबकि दूसरी सीट के लिए जेडीयू की तरफ से कोई मुस्लिम चेहरा हो सकता है। 


बता दें कि बिहार विधान परिषद में निर्वाचित 11 सदस्यों का कार्यकाल मई के पहले सप्ताह में पूरा हो रहा है। विधान परिषद की खाली होनेवाली इन सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, जदयू नेता संजय कुमार झा, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम नेता संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर व रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।


चुनाव आयोग के तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, विधान परिषद की रिक्त होनेवाली सीटों पर नामांकन की आख़िरी तिथि 11 मार्च तक की गई है। उसके अगले दिन यानी 12 मार्च नामांकन की जांच होगी। इसके दो दिन बाद 14 मार्च को नामांकन वापिस लिए जाएंगे और 21 मार्च को इसके लिए चुनाव की तारीख तय की गई है। इसी दिन देर शाम तक चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।