ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

MLC Banshidhar Brajwasi Oath: नवनिर्वाचित एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी को सभापति ने दिलाई शपथ, नीतीश-तेजस्वी और PK को चटाई थी धूल

मुजफ्फरपुर के तिरहुत स्नातक निर्वाचन उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी ने 3 जनवरी को विधान परिषद सदस्य के तौर पर शपथ ले ली। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नायारण सिंह उन्हें शपथ दिलाई.

MLC Banshidhar Brajwasi Oath:
सभापति ने दिलाई शपथ
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MLC Banshidhar Brajwasi Oath: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शुक्रवार को बंशीधर ब्रजवासी को बिहार विधान परिषद् के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। हाल ही में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी ने जेडीयू, आरजेडी और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव में शिकस्त देकर जीत हासिल की थी।


दरअसल, जेडीयू के तत्कालीन विधान परिषद सदस्य देवेश चन्द्र ठाकुर के लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित होने के बाद खाली हुई तिरहुत स्नातक निर्वाचन की एमएलसी सीट खाली हुई थी। इस सीट पर हाल ही में उपचुनाव कराए गए थे, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी करीब 12 हजार के अंतर से चुनाव जीते थे। उन्होंने सत्ताधारी और विपक्षी दल के उम्मीदवारों को कड़ी शिकस्त देते हुए चुनाव में जीत दर्ज की थी। 


राष्ट्रीय जनता दल (RJD) तीसरे और जनता दल यूनाइटेड (JDU) चौथे स्थान पर रही थी। दोनों पार्टी के उम्मीदवार को मिले वोट मिलाने के बाद भी बंशीधर ब्रजवासी की बराबरी नहीं कर सके। वहीं जनसुराज दूसरे नंबर पर रहे थे। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शुक्रवार तीन जनवरी को बंशीधर ब्रजवासी को बिहार विधान परिषद् के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।


MLC Banshidhar Brajwasi Oath: नवनिर्वाचित एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी को सभापति ने दिलाई शपथ, नीतीश-तेजस्वी और PK को चटाई थी धूल