ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

मिशन 2024: आज झारखंड पहुंचेंगी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, तीन दिनों तक कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश

RANCHI: बीजेपी ने मिशन 2024 को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में विरोधियों को धूल चटाने के लिए बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी के बड़े नेता लगातार राज्यों का दौ

मिशन 2024: आज झारखंड पहुंचेंगी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, तीन दिनों तक कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: बीजेपी ने मिशन 2024 को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में विरोधियों को धूल चटाने के लिए बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी के बड़े नेता लगातार राज्यों का दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे तीन दिवसीय दौरे पर आज झारखंड पहुंचने वाली हैं।


मंगलवार से अगले तीन दिनों तक वसुंधरा राजे झारखंड में रहेंगे और विभिन्न जिलों का दौरा कर पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगी। देवघर, दुमका और गिरिडीह पर उनका विशेष फोकस होगा।इन जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर राजे मिशन 2024 के लिए कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देंगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों को देंगी।


सबसे पहले आज वे गोड्डा लोकसभा के देवघर पहुंचेंगी, जहां वे शिवलोक मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद 14 जून को बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वे दुमका के लिए रवाना हो जाएंगी। दुमका के जामा विधानसभा के कैराबनी में आयोजित जनसभा को वे संबोधित करेंगी। इसके बाद वे गिरिडीह के लिए रवाना हो जाएंगी, जहां 15 जून को बगोदर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।

टैग्स