ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

‘मीसा भारती के बयान में झलक रही बदले की भावना’ ; चिराग का पलटवार, मीसा ने पीएम मोदी को जेल भेजने की कही थी बात

HAJIPUR : लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर लगातार बयानों के बाण चला रहे हैं। पाटलिपुत्र संसदीय सीट से आरजेडी उम्मीदवार और लालू प्रसाद की बड़ी बेटी

‘मीसा भारती के बयान में झलक रही बदले की भावना’ ; चिराग का पलटवार, मीसा ने पीएम मोदी को जेल भेजने की कही थी बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर लगातार बयानों के बाण चला रहे हैं। पाटलिपुत्र संसदीय सीट से आरजेडी उम्मीदवार और लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने गुरुवार को यह कहकर सियासत गर्म कर दी कि अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री के साथ-साथ बीजेपी के तमाम नेताओं को जेल भेज दिया जाएगा। मीसा भारती के इस बयान पर लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने पलटवार किया है।


मीसा भारती के यह कहने पर कि देश में अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तमाम बीजेपी नेताओं को जेल भेज दिया जाएगा, पर चिराग ने कहा कि मीसा भारती बदले की भावना से ग्रसित होकर इस तरह का जवाब दे रही हैं। अगर उनके पास कोई आरोप है तो वह आरोप लगाएं, इससे उन्हें कोई रोकने नहीं जा रहा है। 


चिराग ने कहा कि यूपीए की सरकार में हमलोगों ने एक के बाद एक घोटाले देखे हैं और इसमें जितनी भी कार्रवाई हुई है, वह उन्हीं घोटालों के आधार पर हुई है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ही एकमात्र सरकार है, जिसके ऊपर घोटाले का कोई दाग नहीं है। इसके बावजूद अगर इस तरह की बात कही जा रही है तो कहीं न कहीं इसमें बदले की भावना झलकती है, जो पूरी तरह से गलत है।


अपने समर्थको से मिलने पहुंचे चिराग पासवान ने हाजीपुर में कहा कि जब आप इस तरह की बातें करते हैं तो कहीं न कहीं आप भारत की न्यायिक व्यवस्था पर सवाल तो खड़े करते ही हैं, इसके साथ ही उन तमाम सभी संवैधानिक संस्थाओं पर भी सवाल खड़ा करते हैं जो ईमानदारी से भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रही हैं।