ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

BIHAR BUDGET 2025: बजट पर बोले उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा..विकसित बिहार का संकल्प होगा साकार

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने अपना अंतिम बजट विधानसभा में पेश किया। यह बजट मुख्य तौर से शिक्षा, महिलाओं के विकास और बिहार में उद्योगों पर केंद्रीत है। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसे न्याय के साथ विकास बताया।

BIHAR POLITICS
बिहार बजट 2025
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR BUDGET 2025: बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत बजट के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट राज्य के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला एवं बिहार के सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने वाला है। उक्त बातें बिहार बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार सरकार के उद्योग विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कही।


नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में 'न्याय के साथ विकास' की नीति पर चलते हुए पिछले दो दशकों में राज्य को नए आयाम तक पहुंचाने में सफल रही है। वर्ष 2004-05 में मात्र 23,088 करोड़ रुपये का बजट था, जो इस वर्ष बढ़कर 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बिहार की विकास दर 14.5 प्रतिशत रही है, जो यह प्रमाणित करता है कि राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।  


उन्होंने कहा कि यह बजट स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बुनियादी ढांचा, औद्योगिक विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं, किसानों और रोजगार सृजन जैसे सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सुदृढ़ करेगा। साथ ही बिहार को औद्योगिक रूप से और अधिक समृद्ध बनाने, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के हर वर्ग को सशक्त करने के उद्देश्य से यह बजट प्रभावी सिद्ध होगा।  


उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार सरकार विकसित बिहार के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर है जिसमें यह बजट सहायक सिद्ध होगा।



टैग्स