ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार के BJP कार्यकर्ताओं से PM मोदी ने की बात, कहा-घर-घर जाकर लोगों को जंगलराज के बारे में बताये

PATNA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत बिहार के बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोला। सबसे पहले उन्होंने महिला कार्

बिहार के BJP कार्यकर्ताओं से PM मोदी ने की बात, कहा-घर-घर जाकर लोगों को जंगलराज के बारे में बताये
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत बिहार के बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोला। सबसे पहले उन्होंने महिला कार्यकर्ता से बात की। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र की भाजपा कार्यकर्ता संगीता प्रसाद से सबसे पहले पीएम मोदी ने बात की और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि घर-घर जाईए और बताइये कि  बिहार में पहले जंगलराज में लोगों का हाल क्या था? और आज एनडीए के शासनकाल में किस तरह से परिस्थितियां बदली है।


बिहार ने बीजेपी और एनडीए को मजबूत बनाने का मन बना लिया है। चुनाव कोई भी हो हमारा लक्ष्य पहले बुथ जीतना रहता है। जो संगठन बुथ जीतने पर जोर लगाती है वो हमेशा चुनाव जीतती है। इसलिए मेरा बूथ सबसे मजबूत यह हम सबका संकल्प है। बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान यह बातें कही। 


औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र की भाजपा कार्यकर्ता संगीता प्रसाद ने सबसे पहले पीएम मोदी ने पूछा कि वहां चुनाव प्रचार किस तरीके से चल रहा है। जिसका जवाब देते हुए संगीता प्रसाद ने कहा कि हमलोग टोली बनाकर घर-घर जाते हैं महिलाओं से बात करती है पीएम मोदी द्वारा दिये गये लाभ की बातें करते हैं। हम लोग हर घर तक पहुंच चुके है आपका नमस्कार सारे घर तक जा चुका है। पन्ना प्रमुख भी अपना काम अच्छे से कर रहे हैं। 


पीएम मोदी ने पूछा कि फर्स्ट टाइम वोटर ने तो जंगलराज भी नहीं देखा है क्या उसको सारी बातें ठीक से बताते हैं। संगीता प्रसाद ने कहा कि नये वोटरों को अच्छी तरह से हमलोग समझा रहे हैं। देश में युवाओं के लिए चल रही योजना की भी जानकारी दे रहे हैं। पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि एनडीए के साथी मिलजुलकर काम करे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान दो दशक पहले के हालात को बताये और अभी क्या स्थिति है उसकी भी चर्चा करे। 


जंगलराज में पहले क्या क्या होता था यह बात बुजुर्गों से पूछे और बुजुर्गों को कहिये कि वो इस बात को न्यू जेनरेशन और महिलाओं को भी बताये। पिछले दस साल में देश में विकास ने कितनी रफ्तार पकड़ी है इसकी भी चर्चा करें और केंद्र की एनडीए सरकार ने भ्रष्टाचार पर कैसे लगाम लगाई। यह बात हर बूथ पर हर मतदाता को जरूर बताये। संगीता प्रसाद के बाद पीएम मोदी ने पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के धर्मेंद्र पासवान जो नौतन विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं उनसे भी पीएम मोदी ने बात की. 


लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अब जोर लगाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं का लोगों से जुड़ने का काम शुरू हो गया है। वही पार्टी के आलाकमान भी कार्यकर्ताओं को कई निर्देश भी जारी कर रहे है। इसी कड़ी में आज देश के पीएम अपने कार्तकर्ता से मिले। आज बिहार राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किए थे। जिसमें बूथ लेवल के कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष के लोग वर्चुअल तरीके से जुड़े।  


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे अपने कई कार्यकर्ताओं से जुड़े और कई प्रकार के दिशा निर्देश दिए।साथ ही साथ उनका फीडबैक भी जाना। आज नवादा शहर के कलाली रोड निवासी पुनीता बरनवाल से संवाद किया जहां उन्होंने पुनीता बरनवाल से कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल तरीके से जुड़ने पर पुनीता बरनवाल काफी उत्साहित दिखीं और अपने आप को भाग्यशाली बताया कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे जुड़े। उन्हें कभी यह भरोसा नहीं था कि वह पीएम से इस तरीके से जुड़ेगी। उनका कहना है कि प्रदेश में हजारों लाखों कार्यकर्ता है मगर उनमें से सीधे इनका प्रधानमंत्री से जुड़ना यह सौभाग्य की बात है।












टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें