ब्रेकिंग
गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद

गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से 71वें रामलीला महोत्सव सह रावण वध का भव्य आयोजन किया गया। 90 फीट के रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल, सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम रहे मौजूद

बिहार न्यूज
गांधी मैदान में उमड़ी भारी भीड़
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजयादशमी के मौके पर 71वें रामलीला महोत्सव सह रावण वध का भव्य आयोजन किया गया। दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। रावण वध देखने के लिए गांधी मैदान में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। भगवान श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान के जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा।


पटना के गांधी मैदान में दशहरे का उत्साह देखते ही बना। इस मौके पर 90 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता रथ पर सवार होकर गांधी मैदान पहुंचे। वहीं, हनुमान और वानर सेना ने भी अपने पारंपरिक अंदाज में लोगों का ध्यान आकर्षित किया।


इस दौरान सोने की लंका का दहन भी किया गया। आग की लपटों से लंका धू-धूकर जल उठी। इस दौरान दर्शकों ने जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे लगाए। पूरा गांधी मैदान भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।


71वें साल आयोजित इस भव्य रावण वध कार्यक्रम में नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव, बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और मंत्री रामकृपाल यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने रावण दहन और लंका दहन का नजारा देखा। गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश एक बार फिर लोगों तक पहुंचा। बता दें कि दशहरा कमिटी रावण वध और लंका दहन कार्यक्रम का आयोजन करती है। 71वें साल आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग गांधी मैदान पहुंचे थे। 


इस बार गांधी मैदान में यह अंतिम आयोजन है। अगले साल 2027 से रावण वध का आयोजन पटना के मरीन ड्राइव के पास वहां बनने वाले रामलीला मैदान में किया जाएगा। पटना में लगने वाली जाम को देखते हुए सरकार ने इस कार्यक्रम का आयोजन जेपी गंगा पथ के पास मैदान में कराने का फैसला लिया है। अब अगले साल से वही रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट सरकार ने बहुत पहले ही इस बात की घोषणा की थी। 

टैग्स