ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

मंत्री पद की रेस में हैं संजय पासवान, बोले.. दावेदार मंत्रिमंडल विस्तार का वक़्त नेतृत्व से नहीं पूछ सकता

PATNA : बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर अब तक संशय बना हुआ है. मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. एनडीए के नेताओं से जब भी कैबिनेट विस्

मंत्री पद की रेस में हैं संजय पासवान, बोले.. दावेदार मंत्रिमंडल विस्तार का वक़्त नेतृत्व से नहीं पूछ सकता
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर अब तक संशय बना हुआ है. मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. एनडीए के नेताओं से जब भी कैबिनेट विस्तार को लेकर सवाल किया जाता है, चाहे बीजेपी का नेतृत्व हो या फिर जेडीयू का जवाब यही आता है कि जल्द कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा.


बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी हुआ वह के बीच बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने बड़ा दावा किया है संजय पासवान ने कहा है कि वह खुद बिहार में मंत्री पद की रेस में है. संजय पासवान से जब आज मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार कब तक हो जाएगा तो उन्होंने यह दावा कर दिया कि वह खुद मंत्री पद की रेस में है और दावेदार नेतृत्व से यह पूछने नहीं जाएगा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कब होने वाला है.


संजय पासवान ने यह जरूर कहा कि बिहार के सभी विभागों को जल्द से जल्द उसका मंत्री मिल जाएगा यह उम्मीद की जानी चाहिए. इससे सरकार के कामकाज में भी तेजी आएगी. संजय पासवान ने कहा कि फिलहाल एक एक मंत्री के पास 5 विभाग हैं. संजय पासवान ने यह भी कहा कि बिहार कैबिनेट में नए लोगों को मौका मिलना चाहिए. उन्हें पूरी उम्मीद है कि नीतीश कुमार इस बात का ख्याल रखेंगे. साथ ही साथ बीजेपी नेतृत्व भी यह जरूर समझेगी कि नए लोगों को मौका मिले. संजय पासवान ने कहा कि बिहार कैबिनेट में नए लोगों को मौका मिलता है तो ऐसे में सरकार तेज गति से काम कर पाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता