ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

मंत्री अशोक चौधरी ने बूढे शेर की फोटो लगाकर लिखा-ताकत, सत्ता, जवानी स्थायी नहीं होती: लोगों ने पूछा-नीतीश के लिए लिखा है क्या?

PATNA: विवादों में रहने वाले बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी इन दिनों काफी चर्चे में हैं. एक बार फिर वे अपने ट्विट को लेकर चर्चे में आ गये हैं. अशोक चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर

मंत्री अशोक चौधरी ने बूढे शेर की फोटो लगाकर लिखा-ताकत, सत्ता, जवानी स्थायी नहीं होती: लोगों ने पूछा-नीतीश के लिए लिखा है क्या?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: विवादों में रहने वाले बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी इन दिनों काफी चर्चे में हैं. एक बार फिर वे अपने ट्विट को लेकर चर्चे में आ गये हैं. अशोक चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बूढ़े शेर की तस्वीर लगाकर लिखा है-ताकत, सत्ता, जवानी, कुछ भी स्थायी नहीं, सभी की एक्सपायरी डेट होती है. सत्ता के गलियारे में चर्चा ये हो रही है कि अशोक चौधरी किसे बूढ़ा शेर बता रहे हैं. 


अशोक चौधरी ने 9 जुलाई की देर रात ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- जब तक आप हैं विनम्र रहें, जिससे मिलें उसको मुस्कान याद रहे और जिनसे मिलना हो उन्हें आपका इंतजार रहे. यहां तक तो ठीक था. लेकिन इन पक्तियों को लिखने के साथ उन्होंने एक बूढ़े शेर की तस्वीर लगा दी. इस पर लिखा- ताकत, सत्ता, जवानी, कुछ भी स्थायी नहीं, सभी की एक्सपायरी डेट होती है.


लोगों ने पूछा-नीतीश कुमार के लिखा है क्या?

अशोक चौधरी के इस ट्वीट पर जो कमेंट आये हैं, वे दिलचस्प हैं. लोग पूछ रहे हैं कि क्या नीतीश कुमार के लिखा है कि ताकत, सत्ता, जवानी स्थायी नहीं होती. ट्विटर पर ज्यादातर लोगों ने अशोक चौधरी के इस ट्वीट को नीतीश कुमार से जोड़ा है. कुछ लोगों ने संभावना जतायी है कि अशोक चौधरी लालू यादव पर कमेंट कर रहे हैं. वैसे भी किसी नेता का कोई ज्ञान बेमतलब नहीं होता.  


बता दें कि अशोक चौधरी पर दो दिन पहले राजद के एमएलसी सुनील सिंह जमकर बरसे हैं. सुनील सिंह ने अशोक चौधरी को चाटुकार, धोखेबाज करार दिया है. राजद के विधान पार्षद ने कहा है कि अशोक चौधरी हत्याकांड के मुजरिम थे. राजो सिंह हत्याकांड में वे अभियुक्त थे तो अपनी जान बचाने के लिए लालू प्रसाद यादव का पैर पकड़ते थे. लेकिन पलटी मार कर नीतीश कुमार के पास पहुंच गये. जब नीतीश कुमार के साथ चले गये तो सदन में राबड़ी देवी का अपमान किया था.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता