ब्रेकिंग
बिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाईनालंदा में JDU नेता के घर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोरसोशल मीडिया पोस्ट से खुला अवैध हथियारों का राज, पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा; दो कट्टा और पिस्टल बरामदसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहरामबिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाईनालंदा में JDU नेता के घर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोरसोशल मीडिया पोस्ट से खुला अवैध हथियारों का राज, पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा; दो कट्टा और पिस्टल बरामदसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

मंत्री रामानंद यादव पर मानहानि का केस, सुशील मोदी ने दर्ज कराया मामला

PATNA : बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार के खान एवं भू-तत्व मंत्री रामानंद यादव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। सुशील मोदी ने कोर्ट से अपील की है कि मंत्री रा

मंत्री रामानंद यादव पर मानहानि का केस, सुशील मोदी ने दर्ज कराया मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार के खान एवं भू-तत्व मंत्री रामानंद यादव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। सुशील मोदी ने कोर्ट से अपील की है कि मंत्री रामानंद यादव वारंट जारी करते हुए उन्हें कोर्ट के समक्ष हाजिर किया जाए और मामले में ट्रायल चलाकर उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मंत्री रामानंद यादव ने पिछले दिनों सुशील मोदी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसको लेकर सुशील मोदी ने मंत्री के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।


सुशील मोदी ने बताया कि मंत्री रामानंद यादव ने उनके ऊपर आरोप लगाया था कि डिप्टी सीएम रहते हुए उन्होंने पटना के सब्जीबाग और लोदीपुर में जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर खेतान मार्केट और लोदीपुर मॉल का निर्माण कराया। मंत्री द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद बताते हुए सुशील मोदी ने कहा कि मंत्री रामानंद यादव ने जो आरोप लगाए हैं उसका न तो कई प्रमाण पेश किया है और ना ही किसी प्रकार का दस्तावेज ही प्रस्तुत किया है।


सुशील मोदी ने मंत्री रामानंद यादव पर उनकी छवि को समाज में खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसी मामले को लेकर पटना के सीजेएम कोर्ट में उन्होंने मंत्री रामानंद यादव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। सुशील मोदी ने कहा है कि अगर रामानंद यादव में हिम्मत है तो वे कागजात पेश करें। सुशील मोदी ने कहा कि उस मॉल से दूर-दूर तक उनका कोई संबंध नहीं है। बता दें कि सुशील मोदी ने पिछले दिनों आरजेडी नेता मनोज झा और चितरंजन गगन के खिलाफ भी मानहानि का केस दर्ज कराया था। जिसपर कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट में हाजिर होने का समन जारी किया था।

टैग्स